फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss Ott 2 salman khan shows starts from 17 june on jio cinema

BB OTT 2: बिग बॉस ओटीटी इस दिन होगा स्ट्रीम, दर्शक फ्री में उठा सकेंगे लुत्फ, जानिए कहां देखने को मिलेगा

Tue, 06 Jun 2023 08:53 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Tue, 06 Jun 2023 08:53 PM IST
सार

'बिग बॉस ओटीटी 2' को लेकर जब से चर्चा शुरू हुई है, तभी से इसके फैंस इसके आने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में कंटेस्टेंट्स की क्लास लगना तय है। इसका नया टीजर सामने आया है।

विज्ञापन
Bigg Boss Ott 2 salman khan shows starts from 17 june on jio cinema
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड के मशहूर सुपरस्टार सलमान खान उन फिल्मी सितारों में से एक हैं, जिन्होंने टेलीविजन की दुनिया में कदम रखते ही अपार सफलता हासिल की। हिंदी सिनेमा के भाईजान ने भारतीय टीवी के सबसे बड़े रियलिटी शो 'बिग बॉस' के होस्ट के रूप में जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की। हालांकि, जब फेमस शो को अपना डिजिटल वर्जन 'बिग बॉस ओटीटी' मिला, तो सलमान खान इसके पहले सीजन का हिस्सा नहीं थे। लेकिन अब वो इसका दूसरा सीजन होस्ट करेंगे और इसका नया प्रोमो आ गया है।

विज्ञापन

जियो सिनेमा के इंस्टाग्राम हैंडल से 'बिग बॉस ओटीटी 2' का नया टीजर शेयर किया गया है। क्लिप में सलमान खान कहते हैं, "इस बार इतनी लगेगी कि आपकी मदद लगेगी।" इसके बाद वह 'लगी बजी' गाने पर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो देखकर ये माना जा रहा है कि, इस बार बीबी हाउस में कंटेस्टेंट्स को संभलकर रहना पड़ेगा, वरना उनकी फुल क्लास लगेगी।

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

विज्ञापन
विज्ञापन

Bigg Boss Ott 2 salman khan shows starts from 17 june on jio cinema
सलमान खान - फोटो : सोशल मीडिया

इस साल 'बिग बॉस ओटीटी 2' जियो सिनेमा पर स्ट्रीम होगा और वह भी फ्री में। 17 जून 2023 से आप इसे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं। बता दें कि 'बिग बॉस ओटीटी' का पहला पार्ट फिल्म मेकर करण जौहर ने होस्ट किया था। लोगों को करण की होस्टिंग पसंद तो आई थी, लेकिन सलमान खान के मुकाबले कम। खैर, अब सलमान ने दूसरे सीजन में करण को रिप्लेस कर दिया और होस्टिंग की कमान खुद संभाल ली है।

विज्ञापन

शो के कंटेस्टेंट लिस्ट की बात करे तो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में इंडस्ट्री के कई नामी सितारे दिखाई देंगे। 'बिग बॉस' हाउस में कैद होने वाले सितारों की लिस्ट में आदित्य नारायण, पूनम पांडे, अंजलि अरोड़ा, पूजा गौर, आवेज दरबार, अनुराग डोभाल, पलक पुरसवानी, केविन अल्मासिफर और महेश पुजारी के नाम सामने आ रहे हैं। खैर, कन्फर्म लिस्ट सामने आने के बाद ही पता चलेगा कि इस बार कौन-कौन से सितारे कॉन्ट्रोवर्शियल शो का हिस्सा रहेंगे।

यह भी पढ़ें: दिव्या ने ली वरुण सूद संग ब्रेकअप की जिम्मेदारी, बोलीं- मेरी वजह से हुआ...अचानक फैसला लिया

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed