Edin Rose: ‘बिग बॉस 18’ की प्रतियोगी रहीं एडिन बोलीं, ‘मुझे नजर लगी’; जानिए एक्ट्रेस ने ऐसा क्यों कहा?
‘बिग बॉस 18’ फेम मॉडल-एक्ट्रेस एडिन रोज पिछले दिनों अचानक हॉस्पिटल में एडमिट हुईं। सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए फैंस को अपना हेल्थ अपडेट भी एडिन ने साझा किया। हाल ही में एक इंटरव्यू में इस एक्ट्रेस ने बताया कि वह बुरी नजर के कारण बीमार हुईं। जानिए, एडिन रोज ऐसा क्यों सोचती हैं?
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रियालिटी शो ‘बिग बॉस 18’ के बाद एडिन रोज काफी मशहूर हो गईं। हाल ही में उन्हें एक बड़े अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करना था लेकिन अपनी परफॉर्मेंस से कुछ घंटे पहले ही वह बीमार हो गईं और अचानक उन्हें इमरजेंसी वॉर्ड में दाखिल होना पड़ा। कई दिन तक हॉस्पिटल में रहने के बाद अब एडिन घर लौट आई हैं और पब्लिक इवेंट्स में शामिल हो रही हैं। हाल ही में एक इवेंट में एडिन ने अपने बीमार होने का असल कारण बुरी नजर को बताया।
बुरी नजर सच में होती है
हाल ही में इंस्टेंट बॉलीवुड से की गई बातचीत में एडिन रोज कहती हैं, ‘मैं अवॉर्ड फंक्शन में परफॉर्म करने के लिए एक महीने से तैयारी कर रही थी, सब अच्छा चल रहा था, मैं खुशी थी। जिस दिन मुझे परफॉर्म करना था मैं एक घंटे पहले बीमार हो गई और हॉस्पिटल में एडिम होना पड़ा। यह सब बुरी नजर के कारण हुआ, सच में बुरी नजर होती है।’
ईश्वर के करीब रहने की सलाह दी
आगे एडिन रोज कहती हैं, ‘बुरी नजर से बचने का एक ही तरीका है कि आप अपने ईश्वर के करीब रहो। आप जिस भी धर्म या भगवान को मानते हैं तो उनका नाम लो। मैं भी इस मुश्किल वक्त में अपने क्रिएटर के साथ जुड़ी और ठीक हो गईं।’ जब एडिन बीमारी थीं तो उन्होंने हाॅस्पिटल से अपनी तस्वीरें भी साझा की थीं, जिनमें वह काफी तकलीफ में नजर आ रही थीं। साथ ही एडिन ने उन तस्वीरों पर लिखा था, ‘यहां फिर कभी नहीं आऊंगी।’
एडिन का करियर फ्रंट
एडिन रोज के करियर फ्रंट की बात करें तो वह बतौर वाइल्ड कार्ड ‘बिग बॉस 18’ में शामिल हुईं। कई दिनाें तक इस शो का हिस्सा रहीं। वह मॉडलिंग में भी एक्टिव हैं। साथ ही सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं।