अब ‘बिग बॉस’ के कई सीजन आ चुके हैं। हर सीजन में कोई ना कोई लव एंगल जरूर नजर आता है। कुछ प्रतियोगी तो शो से बाहर जाने के बाद भी रिलेशनशिप में बने रहे। लेकिन अकसर शो पर आरोप लगता है कि इसमें जो लव एंगल दिख रहा होता है, वह फेक यानी झूठा होता है। ऐसा ही एक खुलासा ‘बिग बॉस 18’ की दो पूर्व प्रतियोगियों एडिन रोस और यामिनी मल्होत्रा ने भी किया है।
Bigg Boss 18: बिग बॉस 18 से बाहर हो चुकीं प्रतियोगी एडिन-यामिनी का दावा, शो में लव एंगल होते हैं झूठे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: पूनम कंडारी
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:29 PM IST
सार
‘बिग बॉस 18’ में कुछ समय पहले एडिन रोस, यामिनी मल्होत्रा बतौर प्रतियोगी नजर आई थीं। यह दोनों शो में वाइल्ड कार्ड एंट्री के तौर पर गईं, लेकिन जल्द ही दोनों शो से बाहर हो गईं। हाल ही में दोनों को साथ देखा गया। एडिन, यामिनी ने मीडिया को बिग बॉस 18 में चल रहे लव एंगल की सच्चाई बता दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन