Bigg Boss 17: शो में भाग लेने पर मुश्किल में फंसीं आर्यन खान की वकील सना रईस खान, इस वजह से दर्ज हुई शिकायत
'बिग बॉस 17' की प्रतियोगी और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वकील सना रईस खान के खिलाफ शो में भाग लेने को लेकर शिकायत दर्ज हो चुकी है।
विस्तार
सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' शुरू हो चुका चुका है, जिसे दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है। इस बार अलग अलग व्यवसाय और क्षेत्र से संबंध रखने वाले प्रतिभागी शो का हिस्सा बने हैं। यूट्यूबर, गेमर्स से लेकर टीवी सितारे, इस सीजन में धमाल मचाने के लिए तैयार हैं। शो में हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी वकील सना रईस खान भी हैं। सना ड्रग केस मामले में बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वकील भी थीं। हालांकि, शो में उनकी एंट्री ने अब उन्हें मुसीबत में डाल दिया है। उन पर शिकायत भी दर्ज हो चुकी है।
आशुतोष दुबे ने दर्ज कराई शिकायत
दरअसल, यह पूरा मामला सना के शो में भाग लेने से जुड़ा हुआ है। शो का हिस्सा बनने पर उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हुई है। शो में सना की भागीदारी का विरोध करते हुए वकील आशुतोष दुबे ने आपत्ति जताई है और कहा है कि यह बार काउंसिल के जरिए निर्धारित नियमों का उल्लंघन है। उन्होंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया में एक आधिकारिक शिकायत भी दर्ज कराई है। दुबे ने एक्स (ट्विटर) पर लिखा, "मैंने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को औपचारिक रूप से सूचित कर दिया है कि वकील सना रईस खान ने रियलिटी शो 'बिग बॉस 17' में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया है, जो बार काउंसिल के नियमों का उल्लंघन है।
Aspirants Season 2 Trailer: एस्पिरेंट्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा शो
सना ने इस नियम का किया उल्लंघन
बार काउंसिल ऑफ इंडिया रूल्स के नियम 47 से 52 के अनुसार, एक वकील किसी दूसरे रोजगार के जरिए अन्य कमाई नहीं कर सकते हैं। इसके साथ ही अधिवक्ता अधिनियम, 1961 की धारा 49(1)(सी) प्रैक्टिस करने वाले वकीलों को अन्य क्षेत्रों में पूर्णकालिक रोजगार करने से प्रतिबंधित किया गया है।" अब 'बिग बॉस 17' की प्रतियोगी और शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की वकील सना रईस खान कथित नियमों के उल्लंघन के कारण मुसीबत में फंस गई हैं।
Khushalii Parth Wedding: दुल्हन की तरह सजेगा भूषण कुमार का घर, छोटी बहन खुशाली पार्थ समथान से करेंगी ब्याह!
सना का 'बिग बॉस 17' में सफर
सना रईस खान ने 'बिग बॉस 17' के मंच पर सलमान खान के साथ बातचीत की, वहीं एक अन्य प्रतियोगी जिग्ना वोरा को भी बुलाया गया था। दोनों ने एक साथ शो में प्रवेश किया और अच्छी बॉन्डिंग बना ली है। हालांकि, कई प्रतिभागियों को सना कम एक्टिव लग रही हैं, क्योंकि वह शुरुआत में कई लोगों से बात नहीं करती थीं। उन्होंने बिग बॉस के घर में नंबर 2: दिमाग का रूम को चुना है।
Karan Johar: सलमान खान संग काम करने जा रहे करण जौहर, निर्माता ने चुप्पी तोड़ दिया बड़ा बयान