फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Aspirants season 2 trailer out tvf drama will exclusively premiere on the ott platform on october

Aspirants Season 2 Trailer: एस्पिरेंट्स सीजन 2 का ट्रेलर हुआ रिलीज, इस दिन प्राइम वीडियो पर प्रीमियर होगा शो

Thu, 19 Oct 2023 04:54 PM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रियंका नेगी Updated Thu, 19 Oct 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Aspirants season 2 trailer out tvf drama will exclusively premiere on the ott platform on october
एस्पिरेंट्स सीजन 2 - फोटो : social media

ओटीटी पर रिलीज होने वाली वेब सीरीज ने अपने दमदार कंटेंट से दर्शकों का दिल जीता है। साथ ही ये उन सितारों के लिए एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म साबित हुआ है जो बड़े पर्दे पर बड़े सितारों के सामने अपने हुनर का सही ढंग से प्रदर्शन नहीं कर पाते थे। ओटीटी पर रिलीज होने वाली ज्यादातर वेब सीरीज यूथ को ध्यान में रख कर बनाई जाती हैं। इसी क्रम में भारत के टॉप रेटेड शोज में से एक 'एस्पिरेंट्स' के लेटेस्ट सीजन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में प्राइम वीडियो ने इस वेब सीरीज के वर्ल्डवाइड प्रीमियर की घोषणा की थी। शो 25 अक्टूबर को प्राइम वीडियो पर रिलीज होने वाला है। 'एस्पिरेंट्स' के दूसरे सीजन का ट्रेलर रिलीज हो गया है।

विज्ञापन

दूसरा सीजन पहले सीजन को आगे लेकर जाता है। अभिलाष, गुरी और एसके की तिकड़ी आईएएस परीक्षा को पास करने की कठिन चुनौतियों का सामना करती है। सीरीज पिछले सीजन के शानदार कलाकारों को वापस लाती है। 'एस्पिरेंट्स 2' 25 अक्टूबर को भारत और दुनिया भर के 240 से अधिक देशों में प्राइम वीडियो पर प्रीमियर के लिए तैयार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Aspirants season 2 trailer out tvf drama will exclusively premiere on the ott platform on october
टीवीएफ एस्पिरेंट्स - फोटो : सोशल मीडिया
ट्रेलर बेहद दमदार है। दोहरी चुनौतियों के साथ, तीन आईएएस उम्मीदवार अपनी कड़ी मेहनत के साथ आखरी पढ़ाव तक पहुंच गए हैं। साथ ही संदीप भैया भी हैं, जो अपने संघर्षों का सामना नजर आते हैं। अभिलाष, जो एक आईएएस अधिकारी बन गया है, काम में सही और गलत के बीच संतुलन बनाने की कोशिश करता है। साथ ही अपनी प्यारी दोस्ती को बरकरार रखने की उम्मीद करता है। चूंकि प्यार, करियर, दोस्ती, लक्ष्य और सपने सभी एक साथ आ गए हैं, अभिलाष, एसके और गुरी की तिकड़ी को प्री, मेन्स और लाइफ के बीच रास्ता ढूंढने के लिए थोड़ी और कोशिश करने की जरूरत है।
विज्ञापन

टीवीएफ द्वारा निर्मित इस शो को अपूर्व सिंह कार्की ने डारेक्ट किया है। इस बार भी शो में नवीन कस्तूरिया, शिवांकित सिंह परिहार, अभिलाष थपलियाल, सनी हिंदुजा और नमिता दुबे अहम किरदारों में नजर आएंगे. वहीं एस्पिरेंट्स की कहानी की बात करें तो इसकी कहानी युवाओं के बीच बेहद चर्चित है, जिससे लोग आराम से कनेक्ट कर सकते हैं। इस सीरीज के किरदारों के जरिए दोस्ती, प्यार और करियर के बीच की साझेदारी को बड़ी खूबसूरती से दिखाया गया है। 

यह भी पढ़ें: दुल्हन की तरह सजेगा भूषण कुमार का घर, छोटी बहन खुशाली पार्थ समथान से करेंगी ब्याह!

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed