फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Reports Claim That Yaariyan 2 Producer Bhushan Kumar Sister Khushalii Kumar To Marry Parth Samthaan soon

Khushalii Parth Wedding: दुल्हन की तरह सजेगा भूषण कुमार का घर, छोटी बहन खुशाली पार्थ समथान से करेंगी ब्याह!

Thu, 19 Oct 2023 04:25 PM IST
पलक शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: पलक शुक्ला Updated Thu, 19 Oct 2023 04:25 PM IST
सार

बॉलीवुड की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध निर्माताओं में से एक भूषण कुमार के घर खुशियां आने वाली हैं। उनका घर दुल्हन की तरह सजाया जाएगा क्योंकि उनके दरवाजे पर जल्द ही उनकी छोटी बहन खुशाली कुमार की बारात दस्तक देने वाली है।

विज्ञापन
Reports Claim That Yaariyan 2 Producer Bhushan Kumar Sister Khushalii Kumar To Marry Parth Samthaan soon
पार्थ समथान, खुशाली कुमार - फोटो : social media

विस्तार

सिनेमा की दुनिया में जल्द ही शादियों का सीजन शुरू हो चुका है। जहां एक तरफ हाल ही में अभिनेत्री परिणीति चोपड़ा ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा को हमेशा-हमेशा के लिए अपना हमसफर बनाया है, वहीं आने वाले दिनों में ऐसे बहुत से कपल्स हैं जिनको फैंस शादी करते देखना चाहते हैं। बहुत से ऐसे कपल्स हैं, जो अपना रिश्ता ऑफिशियल कर चुके हैं, लेकिन बॉलीवुड की दुनिया में कई रिश्ते ऐसे होते हैं, जो गुपचुप बनते हैं। हमारे पास एक ऐसी ही कपल की शादी की खबर है, जिसे सुनकर जहां बहुत से लोग खुशी से झूम उठेंगे वहीं कुछ चौंक भी जाएंगे। दरअसल, कुछ रिपोर्ट्स सामने आ रही हैं, जिसमें दावा किया जा रहा है कि अभिनेत्री खुशाली कुमार जल्द ही छोटे पर्दे के अभिनेता पार्थ समथान से शादी रचाने जा रही हैं। 

विज्ञापन

खुशाली कुमार-पार्थ समथान करेंगे शादी
बॉलीवुड की दुनिया के सबसे प्रसिद्ध निर्माताओं में से एक भूषण कुमार के घर खुशियां आने वाली हैं। उनका घर दुल्हन की तरह सजाया जाएगा क्योंकि उनके दरवाजे पर जल्द ही उनकी छोटी बहन खुशाली कुमार की बारात दस्तक देने वाली है। जी हां, खबर है कि भूषण कुमार की बहन खुशाली कुमार लोकप्रिय टीवी अभिनेता पार्थ समथान के साथ शादी के बंधन में बंधने के लिए पूरी तरह तैयार हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों काफी समय डेटिंग कर रहे हैं और अब वे अपने रिश्ते को नाम देने का प्लान बना रहे हैं।  
विज्ञापन

Shastry Virudh Shastry: परेश रावल की शास्त्री विरुद्ध शास्त्री की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन देगी दस्तक
विज्ञापन
विज्ञापन


कब करेंगे शादी?
एक मीडिया संस्थान की रिपोर्ट के मुताबिक, अभिनेत्री खुशाली कुमार और अभिनेता पार्थ समथान दिसंबर 2023 या जनवरी 2024 में शादी के बंधन में बंधने की योजना बना रहा है। इतना ही नहीं खबर में यह भी कहा गया है कि उनकी शादी की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। हालांकि, अभी तक कपल ने इन अपनी शादी की खबरों पर कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है।   

कब हुआ पार्थ और खुशाली को प्यार
खबरों की मानें तो पार्थ समथान और खुशाली कुमार को अपने म्यूजिक वीडियो में साथ काम करने के दौरान प्यार हो गया था। दोनों पहली बार 'पहले प्यार का पहला गम' गाने में नजर आए थे। इसके बाद दोनों को एक साथ 'धोखा' में देखा गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे अगली बार संजय दत्त और रवीना टंडन स्टारर 'घुड़चड़ी' में स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। दरअसल, पार्थ इस फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
Tiger Nageshwar Rao: हिंदी संस्करण की डबिंग के लिए रवि तेजा ने सीखी अवधी, सुनाई देगी हीरो की असली आवाज

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed