फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bigg boss 16 captaincy task between soundarya abdu rozik and vikas manaktala for next week

Bigg Boss 16: बिग बॉस ने कराया बिस्किट टास्क, ये लोग बने अगले हफ्ते की कैप्टेंसी के दावेदार

Fri, 16 Dec 2022 01:17 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Fri, 16 Dec 2022 01:17 AM IST
सार

बिग बॉस के घर में घरवालों की विश पूरी करन के लिए बिस्किट बनाने के टास्क दिया गया, जिसमें जमकर हंगामा देखने को मिला और साथ ही अगले हफ्ते की कैप्टेंसी के लिए तीन दावेदार भी चुन लिए गए।

विज्ञापन
bigg boss 16 captaincy task between soundarya abdu rozik and  vikas manaktala  for next week
बिग बॉस 16 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बिग बॉस ने आज घरवालों को एक खास लाइब्रेरी दिखाई, जिससे उनकी एक विश पूरी हो सकती है लेकिन इसके लिए घरवालों को दो टीम में टास्क दिया गया, जिसमें उन्हें बिस्किट बनाने थे, हालांकि कुक करके नहीं बल्कि कार्ड को बिस्किट की तरह कटिंग करना था। इसमें ब्लैक एंड व्हाइटी टीम में राउंड जीतने वाली टीम से एक सदस्य लाइब्रेरी में जा सकता था। जिसमें किसी अन्य प्रतिभागी के लिए कैप्टेंसी, फैंस की बातें या फिर घरवालों की चिट्ठी मैं से कोई एक चीज चुननी थी। तो चलिए बताते हैं किसने क्या चुना और इस वजह से कौन बना अगले हफ्ते के लिए कैप्टेंसी का दावेदार।

विज्ञापन


 

Year Ender 2022: इस साल इन सेलेब्स के दिल का हाल रहा बेहाल, किसी का हुआ तलाक तो किसी ने झेला ब्रेकअप का दर्द

विज्ञापन

बिस्किट टास्क में सबसे पहले राउंड में व्हाइट टीम ने जीत हासिल की और इस टीम के सदस्यों ने साजिद खान को लाइब्रेरी में भेजा। जहां साजिद ने अपना किया वादा पूरा करते हुए सौंदर्या के लिए कैप्टेंसी की दावेदारी चुनी। इसी टीम से एक राउंड में अंकित गुप्ता को अंदर भेजा गया और उन्होंने अब्दु के लिए कैप्टेंसी का दावेदार बनाया।

 

Son in law of Bollywood Stars: 'धन कुबेर' हैं इन सितारों के दामाद, कोई बड़ी कंपनी का मालिक तो कोई है बिजनेसमैन

विज्ञापन

इमोशनल हुईं निमृत अहलूवालिया
बिस्किट टास्क में राउंड जीते के बाद ब्लैक टीम से निमृत अहलूवालिया को  लाइब्रेरी में भेजा गया और उन्होंने अर्चना गौतम के लिए दावेदारी न चुनते हुए घर की  चिट्ठी चुनी और इस दौरान वह चिट्ठी पढ़ते हुए काफी भावुक हो गईं और खुद के आंसू नहीं रोक पाईं।
 

विज्ञापन

अर्चना ने किया जमकर हंगामा
जब दूसरे राउंड में जीतने के बाद टीम ब्लैक से शालीन भनोट को भेजने पर सदस्यों ने सहमति जताई तो अर्चना भड़क गईं और उन्होंने इस दौरान जमकर हंगामा भी काटा, हालांकि बाद में शालीन लाइब्रेरी में गए और उन्होंने भी घर की चिट्ठी चुनी। अपने घर से आ चिट्ठी पढ़ने के बाद शालीन भी काफी इमोशनल हो गए।

 

सौंदर्या और अब्दू के अलावा यह सदस्य भी कैप्टेंसी का दावेदार
टास्क में सौंदर्या शर्मा और अब्दू रोजिक को अगले हफ्ते के लिए कैप्टेंसी के लिए दावेदार बनने का मौका मिला जबकि इसके बाद टीना दत्ता ने श्रीजिता और विकास में से विकास को अगले हफ्ते के लिए कैप्टेंसी का दावेदार माना। इस तरह से अगले हफ्ते सौंदर्या, अब्दू और विकास में विकास मानकतला में कैप्टन बनने के लिए कंप्टीशन होगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed