फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bigg Boss 16 beauty queen Manya Singh evicted from Salman Khan show

Bigg Boss 16: टीवी कलाकारों से हारीं ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह, 'बिग बॉस' के घर से हुईं बाहर

Mon, 24 Oct 2022 11:17 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Mon, 24 Oct 2022 11:17 PM IST
सार

'बिग बॉस' के घर में करण जौहर ने ही इस हफ्ते के एविक्शन का एलान किया। इस हफ्ते ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह 'बिग बॉस' से बाहर हो चुकी हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 16 beauty queen Manya Singh evicted from Salman Khan show
मान्या सिंह - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस' का 16वां सीजन अपने ट्विस्ट एंड टर्न के साथ आगे बढ़ रहा है। शो में रोजाना कुछ न कुछ ऐसा हो जाता है, जिस वजह से 'बिग बॉस' के घर में रोज नया बवाल देखने को मिलता है। इतना ही नहीं, 'वीकएंड का वार' भी कंटेस्टेंट्स के हंगामे के बीच ही गुजरता है। लेकिन इस बीच कंटेस्टेंट्स का एविक्शन जारी है। इस हफ्ते शो से दूसरा कंटेस्टेंट बाहर हो गया है, जिससे खेल और ज्यादा मजेदार हो गया।

विज्ञापन
Trending Videos

दरअसल, इस बार 'वीकएंड का वार' में सलमान खान नहीं बल्कि करण जौहर नजर आए और उन्होंने ही इस हफ्ते के एविक्शन का एलान किया। इस हफ्ते ब्यूटी क्वीन मान्या सिंह 'बिग बॉस' से बाहर हुई हैं। मान्या के अलावा एलिमिनेशन में शालीन भनोट और सुंबुल तौकीर खान का नाम भी शामिल था लेकिन इन तीनों में से मान्या को सबसे कम वोट मिले, जिसके बाद वह शो से बाहर हो गईं। बता दें कि मान्या नॉमिनेशन के दौरान ही हार मान गई थीं। उन्होंने नॉमिनेशन के समय ही कह दिया था कि वह इस हफ्ते 'बिग बॉस' से बाहर हो जाएंगी। 

यह भी पढ़ें:- Diwali 2022: विक्की कौशल ने कटरीना को बताया 'घर की लक्ष्मी', दिवाली पर खास तस्वीर शेयर कर लिखी खूबसूरत बात

विज्ञापन
विज्ञापन

बिग बॉस ने लिया फैसला
बीते दिनों 'बिग बॉस' ने घर में एक प्रक्रिया करवाई थी, जिसमें 'बिग बॉस' ने सभी कंटेस्टेंट्स से एक सवाल किया था। उन्होंने घरवालों से पूछा था कि इस घर में कौन उन्हें इनविजिबल यानी अदृश्य दिखता है? इस सवाल के जवाब में ज्यादातर लोगों ने सुंबुल और मान्या का नाम लिया था, जिसके बाद 'बिग बॉस' ने दोनों को सजा देते हुए मुंह पर काला कपड़ा पहनने के लिए कहा था। इतना ही नहीं, उन्हें सीधा नॉमिनेट भी कर दिया था। इसके अलावा, शालीन को भी 'बिग बॉस' ने दो हफ्तों के लिए नॉमिनेट किया हुआ है।

यह भी पढ़ें:- Diwali 2022: गुरु रंधावा के साथ जमकर डांस करती दिखीं शहनाज गिल, वीडियो देख फैंस बोले- ये हुई ना बात

विज्ञापन

कौन हैं मान्या सिंह
मान्या सिंह ब्यूटी क्वीन हैं। वह मिस इंडिया रनरअप रही हैं। इस कॉन्टेस्ट में शामिल होने के बाद ही वह चर्चा में आई थीं। मान्या के पिता ऑटो चलाते हैं। मान्या का कहना है कि मिस इंडिया की प्रतियोगिता में रनरअप रहने के बाद भी उन्हें ठीक से काम नहीं मिला था और इसी वजह से वह नाम और पैसा कमाने 'बिग बॉस' में आई थीं लेकिन मान्या यहां भी कुछ कमाल नहीं दिखा पाईं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed