Bigg Boss 13: कम वोट मिलने पर भड़के पारस छाबड़ा, कहा- 'यहां कुछ भी करना बेकार है'
वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान खान ने बताया कि पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा को दर्शकों के सबसे कम वोट्स मिले हैं। सलमान खान इस बात को लेकर माहिरा शर्मा से मजे लेते हुए भी नजर आए । कम वोट मिलने की वजह से पारस छाबड़ा और माहिरा शर्मा काफी हैरान और निराश भी नजर आए ।
विज्ञापन विज्ञापन
A post shared by Sidharth Shukla (@realsidharthshukla) on
पारस ने हिंदुस्तानी भाऊ और आरती सिंह की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जो लोग शो में कुछ नहीं कर रहे हैं उन्हें वोट्स मिल रहे हैं । इसके आरती कहती हैं कि पारस को शो का शुक्रगुजार होना चाहिए कि उसे यहां आने का मौका मिला है । इसके बजाए पारस शो पर ही सवाल उठा रहा है ।
वहीं, माहिरा शर्मा भी कम वोट्स मिलने की वजह से दुखी नजर आईं । सलमान खान से बात करते हुए माहिरा ने कहा कि जब वो चुप रहती थीं तो लोग उन्हें कमजोर मानते थे और अब जब उन्होंने बोलना शुरू कर दिया है तो लोग उन्हें बदतमीज कहते हैं ।