Bigbang G-Dragon: नशीली दवा मामले में पुलिस पूछताछ के लिए पहुंचे जी-ड्रैगन, मीडिया से रूबरू होकर दिया ये बयान
जी-ड्रैगन ने पुलिस पूछताछ के लिए पेश होने से पहले 6 नवंबर को मीडिया से इस मामले को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उनका ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है और इसीलिए वह सच सामने लाने के लिए पुलिस स्टेशन में हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बिगबैंग सदस्य जी-ड्रैगन इन दिनों ड्रग मामले से संबंधित आरोपों को लेकर विवादों में फंसे हुए हैं। 6 नवंबर को जी-ड्रैगन पुलिस पूछताछ के लिए उपस्थित हुए हैं। मीडिया से रैपर ने नशीली दवाओं के दुरुपयोग मामले के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने नशीले पदार्थों के सेवन के सभी आरोपों से इंकार किया था। जी-ड्रैगन ने हाल ही में पूछताछ के लिए जाने से पहले इंस्टाग्राम पर भी मामले को लेकर सफाई दी।
जी-ड्रैगन ने मामले में मीडिया से की खुलकर बात
जी-ड्रैगन ने पुलिस पूछताछ के लिए पेश होने से पहले 6 नवंबर को मीडिया से इस मामले को लेकर बातचीत की है। उन्होंने कहा कि उनका ड्रग्स से कोई संबंध नहीं है और इसीलिए वह सच सामने लाने के लिए पुलिस स्टेशन में हैं। वहीं, जब उनसे सवाल किया गया कि क्या उन्होंने दवाओं के परीक्षण से बचने के लिए अपने बालों को ब्लीच किया है, तो उन्होंने इससे इंकार किया है। रैपर ने कहा कि उन्होंने जानबूझकर कर अपने बालों को कलर नहीं किया है।
Raha Kapoor Birthday: एक साल की हुई रणबीर-आलिया की बेटी राहा कपूर, दादी-नानी ने कुछ इस तरह लूटाया अपना प्यार
पूछताछ के अलावा कई परीक्षण से गुजरे रैपर
कलाकार से उस डॉक्टर के मामले के बारे में भी पूछा गया जिस पर ड्रग्स की आपूर्ति करने का आरोप है। इसके अलावा गंगनम में एक वयस्क मनोरंजन प्रतिष्ठान के साथ उनके संबंधों के बारे में भी पूछा गया। इसपर उन्होंने कहा, 'हमें देखना होगा।' अंत में उन्होंने अपने फैंस से कहा, वे ज्यादा चिंता न करें और वह पुलिस के साथ अच्छा सहयोग करेंगे और वापस लौटेंगे। पूछताछ के साथ-साथ नशीली दवाओं के उपयोग का पता करने के लिए रैपर के कई परीक्षण से भी गुजरने की सूचना सामने आई है।
Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ अपना ब्रेकअप किया कंफर्म, बोलीं- मैं रिलेशनशिप में नहीं हूं
ली सन क्यून पर आरोप लगने के बाद सामने आया मामला
गौरतलब है कि 25 अक्तूबर को जी-ड्रैगन पर नशीली दवाओं के उपयोग का आरोप लगा था। तभी से वह पुलिस जांच में साथ दे रहे हैं। दक्षिण कोरिया में नशीले पदार्थों का मनोरंजक उपयोग अवैध है। रैपर ने आधिकारिक तौर पर 27 अक्टूबर को एक बयान दिया और अपने खिलाफ नशीली दवाओं के दुरुपयोग के आरोपों से इंकार किया था। पैरासाइट अभिनेता ली सन क्यून पर नशीली दवाओं के दुरुपयोग के लिए मामला दर्ज होने के बाद उनका मामला सामने आया। दोनों मामलों की अलग-अलग जांच की जा रही है।
Sam Bahadur: फिल्म का नया पोस्टर जारी कर विक्की ने फैंस को दिया खास तोहफा, ट्रेलर रिलीज डेट से उठाया पर्दा