फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Apurva actress Tara Sutaria confirms break up with Aadar Jain Actress says I am not in a relationship

Tara Sutaria: तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ अपना ब्रेकअप किया कंफर्म, बोलीं- मैं रिलेशनशिप में नहीं हूं

Mon, 06 Nov 2023 12:40 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Mon, 06 Nov 2023 12:40 PM IST
सार

तारा का नाम बहुत दिनों से अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा जा रहा है। अब अभिनेत्री ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है और उड़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है।

विज्ञापन
Apurva actress Tara Sutaria confirms break up with Aadar Jain Actress says I am not in a relationship
तारा सुतारिया और आदर जैन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेत्री तारा सुतारिया अपनी आगामी फिल्म 'अपूर्वा' को लेकर सुर्खियों में हैं। 'अपूर्वा' के पहले पोस्टर में तारा का खतरनाक लुक देखकर दर्शक हैरान रह गए थे। इसी के साथ पिछले काफी दिनों से अभिनेत्री अपने पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में चल रही हैं। तारा का नाम बहुत दिनों से अभिनेता कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा जा रहा है। अब अभिनेत्री ने अपनी लव लाइफ को लेकर बड़ा बयान दिया है और उड़ रही अफवाहों पर विराम लगा दिया है।
विज्ञापन


 तारा सुतारिया ने आदर जैन के साथ अपना ब्रेकअप किया कंफर्म
 गौरतलब है कि तारा सुतारिया पिछले काफी दिनों से आधार जैन के साथ अपने रिलेशनशिप को लेकर सुर्खियां बटोर रही थीं, लेकिन कुछ दिनों से दोनों के ब्रेकअप की खबरें भी सामने आई थीं और अभिनेत्री का नाम लगातार कार्तिक आर्यन के साथ जोड़ा जा रहा था। अब अभिनेत्री ने इन सभी अफवाहों पर विराम लगाते हुए इस पर चुप्पी तोड़ी है और एक बड़ा बयान भी दिया है।
विज्ञापन

 

Amitabh bachchan: रश्मिका मंदाना के वायरल डीपफेक पर भड़के अमिताभ बच्चन, बिग बी ने की कानूनी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

अभिनेत्री ने अफवाहों पर भी लगाया विराम
हाल ही में, एक इंटरव्यू में तारा ने कहा, 'मैं किसी रिश्ते में नहीं हूं। मैं अभी सिंगल हूं और अपनी लाइफ को एंजॉय कर रही हूं।' तारा के इस बयान से पता चलता है कि वह और आदर ने शांत तरीके से अलग होने का फैसला किया है। साथ ही खबर यह भी है कि भले ही दोनों अब डेटिंग नहीं कर रहे हैं, लेकिन उन्होंने दोस्त बने रहने का ऑप्शन चुना है।


Sam Bahadur: फिल्म का नया पोस्टर जारी कर विक्की ने फैंस को दिया खास तोहफा, ट्रेलर रिलीज डेट से उठाया पर्दा


ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लव स्टोरी
बता दें कि आदर ने 2017 में कैदी बैंड के साथ बॉलीवुड में डेब्यू किया, जबकि तारा ने करण जौहर की स्टूडेंट ऑफ द ईयर 2 से बॉलीवुड में डेब्यू किया। डेटिंग के दौरान तारा और आदर को अक्सर कपूर परिवार की जन्मदिन पार्टियों और त्योहार फंक्शन में साथ जाते देखा जाता था। उन्होंने अगस्त 2020 में अपने रिश्ते को इंस्टाग्राम पर आधिकारिक बना दिया था, लेकिन अब तारा ने अपना ब्रेकअप कंफर्म कर दिया है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed