{"_id":"3d9029ee-c142-11e2-a4b2-d4ae52bc57c2","slug":"big-film-will-release-after-ipl","type":"story","status":"publish","title_hn":"इधर आईपीएल खत्म, उधर बड़ी फिल्मों की बौछार","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
इधर आईपीएल खत्म, उधर बड़ी फिल्मों की बौछार
रोहित मिश्र
Updated Mon, 20 May 2013 05:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आईपीएल 6 के खत्म होने के बाद आने वाले दो महीनों में एक के बाद एक बड़ी फिल्में रिलीज होंगी। जून और जुलाई का लगभग हर शुक्रवार किसी न किसी चर्चित फिल्म से गुलजार होता रहेगा।
विज्ञापन
अप्रैल और मई में आईपीएल की वजह से कुछ बड़ी फिल्में अटकी रहीं। निर्माता-निर्देशक यह मानते हैं चूंकि क्रिकेट और फिल्मों को देखने वाले दर्शक लगभग वही होते हैं इसलिए उस समय फिल्म रिलीज करने से फिल्म पर थोड़ा नुकसान होता है। कई बड़ी फिल्में आईपीएल के बाद प्लान की गयी हैं।
विज्ञापन
शुरुआत 'ये जवानी है दीवानी' से
बड़ी फिल्मों की शुरुआत रणबीर कपूर की फिल्म 'ये जवानी है दीवानी' से होगी। यह फिल्म 31 को रिलीज हो रही है और इस फिल्म के गाने अभी से हिट हो चुके हैं। रणबीर और दीपिका की यह जोड़ी बड़े पर्दे पर बड़ा धमाल मचाने वाली है।
विज्ञापन
लोगों की दिलचस्पी इसलिए भी फिल्म में है क्योंकि यह दोनों ही अपने ब्रेकअप के बाद पहली फिल्म साथ में कर रहे हैं। 31 मई के अगले शुक्रवार यानी 7 जून को पूरा देओल परिवार एक साथ एक ही फिल्म में दिखने वाला है। हिट फिल्म 'यमला पगला दीवाना' की इस सीक्वल फिल्म में धर्मेंद्र के साथ उनके दोनों बेटे नजर आएंगे।
'फुकरे' की मस्ती 'रांझना' का रोमांस
फरहान अख्तर द्वारा प्रोड्यूस की गयी फिल्म 'फुकरे' 14 जून को रिलीज हो रही है। इस फिल्म में पूर्वी दिल्ली में कुछ दोस्तों की मस्ती को एक अनूठे अंदाज में दिखाया जाएगा। इस फिल्म को फरहान की ही फिल्म 'दिल चाहता है' शैली की माना जा रहा है।
इस फिल्म के बाद 21 जून को रोमांस बड़े पर्दे पर दस्तक देने जा रहा है। 'तनु वेड्स मनु' फिल्म बनाने वाले निर्देशक एक बार फिर से उप्र के बैकग्राउंड पर एक प्रेम कहानी रच रहे हैं। आनंद एल राय निर्देशित इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सोनम कपूर के साथ साउथ एक्ट्रेस धनुष नजर आने वाले हैं। इस फिल्म से भी बड़ी उम्मींदे की जा रही हैं।
फिर आएगी 'घनचक्कर' और 'लुटेरा' की बारी
राजकुमार गुप्ता निर्देशित फिल्म 'घनचक्कर' अपने ट्रेलर की वजह से पहले ही चर्चाओं में है। इस फिल्म में विद्या बालन और इमरान हाशमी की जोड़ी नजर आएगी। यह शादी के बाद विद्या बालन की पहली फिल्म होगी। 'घनचक्कर' के बाद अगला शुक्रवार दो बड़ी फिल्मों का होगा।
5 जुलाई को दो बड़ी फिल्में रिलीज हो रही है। विक्रमादित्य मोटवानी की चर्चित फिल्म 'लुटेरा' के साथ इसी दिन संजय दत्त की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'पुलिसगीरी' रिलीज होगी। 'लुटेरा' में सोनाक्षी सिन्हा और रनवीर सिंह की मुख्य भूमिका है। 'पुलिसगीरी' में संजय दत्त के साथ प्राची देसाई और प्रकाश राज दिखेंगे।
जुलाई में 'डीडे' और 'भाग मिल्खा भाग'
जुलाई के बाकी शुक्रवार भी अलग-अलग तरह की फिल्मों के नाम होंगे। धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर आधारित फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' 12 जुलाई को रिलीज हो रही है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा निर्देशित इस फिल्म में मिल्खा सिंह के रोल को फरहान अख्तर ने निभाया है।
जून के तीसरे सप्ताह में निखिल आडवानी की चर्चित फिल्म 'डीडे' रिलीज हो रही है। दाउद पर आधारित इस फिल्म में ऋषि कपूर और अर्जुन रामपाल मुख्य भूमिका में दिखेंगे। इन फिल्मों के अलावा जुलाई में कुछ ऑफबीट फिल्में भी रिलीज होंगी।