{"_id":"5dd594468ebc3e547d5427e0","slug":"bhumi-pednekar-opens-her-role-in-pati-patni-aur-woh","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीवी नंबर वन देखकर भूमि ने की नए रोल की तैयारी, अगली फिल्म के किरदार का किया खुलासा","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
बीवी नंबर वन देखकर भूमि ने की नए रोल की तैयारी, अगली फिल्म के किरदार का किया खुलासा
Thu, 21 Nov 2019 01:05 AM IST
Mishra Mishra
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
Published by: Mishra Mishra
Updated Thu, 21 Nov 2019 01:05 AM IST
विज्ञापन
Bhumi Pednekar
- फोटो : amar ujala, mumbai
अपनी हर फिल्म से हिंदी सिनेमा में अपनी स्थिति मजबूत करती जा रहीं अभिनेत्री भूमि पेडनेकर अपनी अगली फिल्म पति, पत्नी और वो को अपने करियर की सबसे अहम फिल्म मानती हैं। इस फिल्म में एक नटखट और चुलबुली पत्नी का रोल करने के लिए भूमि ने वैसे तो तमाम फिल्में देखीं लेकिन वह ये मानने से कतई गुरेज नहीं करतीं कि उनके इस बार के अभिनय पर हिंदी सिनेमा में बीवी नंबर वन का खिताब पाने वाली करिश्मा कपूर के अभिनय की तगड़ी छाप रही है।
विज्ञापन
फिल्म पति पत्नी और वो के लिए करिश्मा से प्रेरणा पाने के सवाल पर भूमि बताती हैं, "जब मैं बच्ची थी, तब से मैं करिश्मा कपूर की बहुत बड़ी फैन रही हूं । मैंने एक ड्रेस भी खरीदी जो राजा हिंदुस्तानी में पहनी गई एक के ड्रेस समान थी । मेरे लिए वह एक कमर्शियल फिल्म हीरोइन का प्रतीक हैं और मैंने उनकी फिल्मों को देखा और प्यार किया है।”
विज्ञापन
भूमि ये भी मानती हैं कि करिश्मा एक शानदार अभिनेत्री होने के साथ साथ कॉमेडी में भी बहुत ही निपुण हैं। वह कहती हैं, “बीवी नंबर 1 मेरे लिए एक बड़ी प्रेरणा थी जब मैं अपने आप को पति, पत्नी और वो के लिए तैयार कर रही थी। फिल्म में एक साधारण बहू से पटाखा बनने के रूप में करिश्मा ने मुझे मोहित कर दिया था और वह इस फिल्म में मेरी भूमिका को सेट करने के लिए मेरा सबसे बड़ा रेफरेंस प्वाइंट रहा। “
विज्ञापन