फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   bhujpuri star pawan singh new song jawani band karke

भोजपुरी स्टार पवन के नये वीडियो ने मचाई धूम, 7 लाख लोग देखकर चुके हैं यह गाना

Sun, 26 Aug 2018 08:31 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 26 Aug 2018 08:31 PM IST
विज्ञापन
bhujpuri star pawan singh new song jawani band karke
पवन सिंह

भोजपुरी फिल्मों के स्टार पवन सिंह अक्सर इंटरनेट पर छाए रहते हैं। इसी कड़ी में उनके नये वीडियो ने इंटरनेट पर धमाल मचा रखा है। यह वीडियो उनकी ही फिल्म  'वांटेड' के एक गाने ‘जवानी राख बंद करके’ का है, जिसमें वह जबरदस्त डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इस गाने को खुद पवन सिंह और अल्का झा ने मिलकर गाया है। 23 अगस्त को यूट्यूब पर वेब म्यूजिक की ओर से अपलोड किए गए इस गाने को अब तक करीब 7 लाख बार देखा जा चुका है। 

विज्ञापन


उधर, हाल ही में रिलीज हुई पवन सिंह की फिल्म ‘मां तुझे सलाम’ ने भी लोगों को काफी ज्यादा प्रभावित किया है। गत 10 अगस्त को बिहार और झारखंड के 51 सेंटरों में प्रदर्शित हुई इस फिल्म ने शानदार कलेक्शन भी किया। यशी फिल्म्स के बैनर तले बनी ‘मां तुझे सलाम’ को दर्शकों की मिली वाहवाही से पवन गदगद हैं। इस साफ  सुथरी और देशभक्ति से भरपूर फिल्म को सेंसर बोर्ड ने भी यू/ए सर्टिफिकेट दिया है। यानी इस फिल्म को पूरे परिवार के साथ देखने योग्य माना गया है। 
विज्ञापन


फिल्म में पवन सिंह ने देशभक्त युवक का शानदार किरदार निभाया है जो पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर देता है। एक्शन से भरपूर इस फिल्म में पवन सिंह ने शानदार एक्शन स्टंट भी किए हैं। दर्शकों ने पवन के अलावा मधु शर्मा और अक्षरा सिंह के अभिनय को भी सराहा है। निर्माता अभय सिन्हा व समीर आफताब की इस फिल्म के निर्देशक असलम शेख हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


यह देखिए गाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed