{"_id":"61a8a52605132778181ed8e8","slug":"bhojpuri-the-song-of-pawan-singh-s-film-kuch-aur-na-chahiye-rab-se-released-romance-was-seen-with-two-heroines","type":"story","status":"publish","title_hn":"भोजपुरी: पवन सिंह की फिल्म का गाना 'कुछ और ना चाहिए रब से' हुआ रिलीज, दो-दो हीरोइनों के साथ करते दिखे रोमांस","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
भोजपुरी: पवन सिंह की फिल्म का गाना 'कुछ और ना चाहिए रब से' हुआ रिलीज, दो-दो हीरोइनों के साथ करते दिखे रोमांस
Thu, 02 Dec 2021 04:21 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Thu, 02 Dec 2021 04:21 PM IST
विज्ञापन
कुछ और ना चाहिये रब से
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी सिनेमा के सलमान खान कहे जाने वाले पवन सिंह की हर फिल्म रिलीज से पहले ही हिट मानी जाती है। इतना ही नहीं अपने गानों के लिए मशहूर पवन सिंह व्यूज के मामले में भी अव्वल हैं। यूट्यूब पर उनका एक एक गाना करोड़ों में व्यूज लाता है। इन दिनों पवन अपनी भोजपुरी फिल्म ‘एक-दूजे के लिए 2’को लेकर चर्चा में हैं। इस फिल्म का गाना ‘कुछ और ना चाहिये रब से’ रिलीज के साथ ही तहलका मचा रहा है। इस गाने में पवन एक नहीं बल्कि दो-दो हीरोइनों के साथ रोमांस करते दिखे हैं।
विज्ञापन
पवन सिंह के गाने 'कुछ और ना चाहिये रब से' को एंटर10 रंगीला के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है। इसमें पवन के साथ एक्ट्रेस मधु शर्मा और सहर आफ्सा नजर आई हैं। हालांकि, ये गाना वीडियो में नहीं बल्कि मोशन पोस्टर में जारी किया गया है, लेकिन गाने में तीनों की कैमिस्ट्री देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म बेहद रोमांटिक होगी। गाने में मधु शादीशुदा महिला की भूमिका में हैं। वहीं, सहर आफ्सा सिंपल लड़की के रुप में नजर आ रही हैं। इस गाने को दो लाख से ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने में पवन सिंह और खुशबू जैन ने अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन