{"_id":"61a9e2d001342040cd4db2fd","slug":"bhojpuri-ankush-raja-s-song-created-history-30-crore-people-watched-the-bhojpuri-song-video","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bhojpuri: अंकुश राजा के गाने ने मचाया धमाल, 30 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Bhojpuri: अंकुश राजा के गाने ने मचाया धमाल, 30 करोड़ लोगों ने देखा वीडियो
Fri, 03 Dec 2021 05:08 PM IST
प्रतिभा सारस्वत
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: प्रतिभा सारस्वत
Updated Fri, 03 Dec 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
अंकुश राजा
- फोटो : सोशल मीडिया
भोजपुरी एक्टर अंकुश राजा सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए ही नहीं बल्कि अपने गानों की वजह से ज्यादा चर्चा में रहते हैं। हाल ही में अंकुश राजा को मुंबई में Most Dynamic Youtube Star का अवॉर्ड मिला है। अंकुश और राजा दो भाई हैं जो एक साथ भोजपुरी के गाने गाते हैं। हालांकि, लोगों को यही लगता है कि ये एक ही व्यक्ति का नाम है। दोनों भाइयों की शानदार बॉन्डिंग उनके गानों में भी नजर आती है। उनके गानों को करोड़ों व्यूज मिलते हैं और बैक-टू-बैक वह गाने रिलीज करते हैं। उनका गाना रिलीज के साथ ही सुपरहिट हो जाता है।
विज्ञापन
30 करोड़ लोगों ने सुना गाना
अंकुश राजा का गाना 'लाखों दीवाने' यूट्यूब पर सबसे ज्यादा बार देखे गए गानों में से एक हैं। अब तक इस गाने को 30 करोड़ से ज्यादा लोग देख चुके हैं। ये गाना 2 साल पहले रिलीज हुआ था। हाल में ही अंकुश ने 'दुवारे बारात आई' गाना यूट्यूब पर रिलीज किया है। इस गाने में प्रेमी- प्रेमिका के मिलन और दर्द बयां करता है। इससे पहले 1 दिसंबर को अंकुश ने 'ए बेबी गुस्सा हो का' रिलीज किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
एक छोटे से गांव से तालुक रखने वाले अंकुश-राजा की जोड़ी ने भोजपुरी इंडस्ट्री की दुनिया में अलग मुकाम हासिल किया है। उनके पिता ने बचपन से ही अपने बेटों को संगीत सिखाया है और आज वह भोजपुरी इंडस्ट्री के सबसे शानदार सिंगर्स की लिस्ट में शामिल होते हैं।