भोजपुरी: मोनालिसा ने नाइट ड्रेस में दिया ऐसा पोज, तस्वीर देख फैंस ने कर दी कमेंट्स की बारिश
इस तस्वीर में मोनालिसा बिस्तर पर बैठे अंगड़ाई लेते दिख रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।इस तस्वीर में वह क्यूट तो दिख ही रही हैं साथ ही उनका हॉट अंदाज भी फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा रहा है।
विस्तार
भोजपुरी फिल्मों में अपनी दमदार अदायगी और खूबसूरती से सबका दिल लूट लेने वाली अभिनेत्री मोनालिसा हमेशा चर्चा में बनी रहती हैं। दर्शकों को सिर्फ उनका काम ही नहीं पसंद आता बल्कि उनकी खूबसूरती पर भी हर कोई दिल हार जाता है। मोनालिसा ने अपनी अदाओं का वो जादू चलाया है कि जब भी किसी की नजर उन पर पड़ती है वह बस उन्हीं का हो जाता है। यह बातें उनकी तस्वीरों में साफ पता चलती हैं। हाल ही में मोनालिसा ने अपनी एक तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जो सोशल मीडिया पर जबरदस्त तरीके से वायरल हो रही है।इस तस्वीर में मोनालिसा का हॉट और मस्ती भरा दोनों अंदाज देखने को मिल रहा है। उनकी इस तस्वीर पर सभी दिल खोलकर प्यार लुटा रहे हैं।
मोनालिसा के दीवाने हुए फैंस
दरअसल मोनालिसा ने अपने इंस्टाग्राम पर नाइट ड्रेस में तस्वीर साझा की है। इस तस्वीर में वह आसमानी रंग की नाइट टॉप और शॉर्ट्स पहने नजर आ रही हैं और उन्होंने हेयर बैंड भी लगाया हुआ है। इस तस्वीर में वह क्यूट तो दिख ही रही हैं साथ ही उनका हॉट अंदाज भी फैंस के दिल की धड़कनें बढ़ा रहा है।
विज्ञापन विज्ञापन
इस तस्वीर में मोनालिसा बिस्तर पर बैठे अंगड़ाई लेते दिख रही हैं जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। उनकी इस तस्वीर को करीब 31 हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। इससे ही पता चल रहा है कि फैंस उनकी तस्वीर को कितना ज्यादा पसंद कर रहे हैं।
मोनालिसा हाल ही में अपनी बेस्ट फ्रैंड पूजा बनर्जी की शादी मे गोवा गई थीं। यहां उन्होंने जमकर मस्ती की साथ ही बहुत सी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर साझा कीं।इन तस्वीरों में मोनालिसा पूजा और उनके पति कुणाल वर्मा संग पोज देती नजर आई थीं। इन तस्वीरों पर भी फैंस ने खूब प्यार लुटाया था।