फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhojpuri actress kajal raghwani and Pradeep Pandey upcoming film Sasura Bada Satavela Trailer released

भोजपुरी: ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ में काजल राघवानी और प्रदीप पांडे की जोड़ी मचाएगी धमाल, ट्रेलर में दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Sat, 20 Nov 2021 11:37 AM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क
एंटरटेनमेंट डेस्क Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Sat, 20 Nov 2021 11:37 AM IST
विज्ञापन
Bhojpuri actress kajal raghwani and Pradeep Pandey upcoming film Sasura Bada Satavela Trailer released
काजल राघवानी - फोटो : Kajal Raghwani Instagram

काजल राघवानी भोजपुरी इंडस्ट्री की मशहूर अभिनेत्री हैं, जिनके लाखों-करोड़ों लोग दीवाने हैं। जहां एक तरफ काजल राघवानी की तस्वीरें व वीडियोज सोशल मीडिया पर धमाल मचा देती हैं तो दूसरी तरफ फैंस अभिनेत्री की फिल्मों का दिल थाम कर इंतजार करते हैं और काजल ने फैंस का ये इंतजार खत्म कर दिया है। हाल ही में, काजल राघवानी की अपकमिंग फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ का ट्रेलर यू-ट्यूब पर रिलीज हुआ, जिसे काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है और इस बात की जानकारी काजल राघवानी ने भी सोशल मीडिया पर दी है।

विज्ञापन

Bhojpuri actress kajal raghwani and Pradeep Pandey upcoming film Sasura Bada Satavela Trailer released
काजल राघवानी - फोटो : Kajal Raghwani Instagram

दरअसल, काजल राघवानी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें अभिनेत्री ने अपनी फिल्म के ट्रेलर रिलीज होने की जानकारी फैंस को दी है। इस दौरान काजल ने फैंस के बीच अपनी फिल्म ‘ससुरा बड़ा सतावेला’ का पोस्टर शेयर किया है, जिसमें काजल सुपरस्टार प्रदीप पांडे चिंटू के साथ नजर आ रही हैं। इस फिल्म के ट्रेलर में काजल राघवानी और प्रदीप की मजेदार केमिस्ट्री देखने को मिल रही है। दोनों के बीच मजेदार लव स्टोरी दिखाई गई है, जिसकी शुरुआत बचपन में हुई एक शादी की वजह से होती है। इतना ही नहीं, काजल को अपनी पत्नी बनाने के लिए प्रदीप काफी पापड़ भी बेलते हुए नजर आते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Bhojpuri actress kajal raghwani and Pradeep Pandey upcoming film Sasura Bada Satavela Trailer released
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

इस ट्रेलर की जानकारी देते हुए काजल राघवानी ने कैप्शन में लिखा है, 'गुड मॉर्निंग। ट्रेलर आ गया है। आप इसे देखें, शेयर करें, लाइक करें और ससुराल बड़ा सतावेला की पूरी टीम को अपना प्यार और आशीर्वाद दें।’ काजल राघवानी और प्रदीप पांडे की इस फिल्म के ट्रेलर को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। हर कोई इस ट्रेलर को शानदार बता रहा है। तो कई लोग इस ट्रेलर में काजल और प्रदीप की जोड़ी को काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैं। इस फिल्म को भोजपुरी के मशहूर निर्माता, निर्देशक और गायक राजकुमार आर पांडे ने बनाया है।

विज्ञापन

Bhojpuri actress kajal raghwani and Pradeep Pandey upcoming film Sasura Bada Satavela Trailer released
काजल राघवानी - फोटो : सोशल मीडिया

काजल राघवानी ने एक्टिंग की दुनिया में 16 साल की उम्र में कदम रख दिया था। अभिनेत्री ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत गुजराती फिल्म से की। इसके बाद काजल ने एक के बाद एक कई गुजराती फिल्में दीं। काजल ने भोजपुरी इंडस्ट्री में 2013 में फिल्म 'सबसे बड़ा मुजरिम' से डेब्यू किया था। काजल भोजपुरी की 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed