{"_id":"0a15dc7e-d008-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bhatt-camp-make-sequel-of-sadak","type":"story","status":"publish","title_hn":"'आशिकी 2' के बाद भट्ट कैंप की एक और सीक्वल फिल्म","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'आशिकी 2' के बाद भट्ट कैंप की एक और सीक्वल फिल्म
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 08 Jun 2013 12:22 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'आशिकी' की सीक्वल फिल्म 'आशिकी 2' के हिट होने के बाद भट्ट कैंप अपने बैनर की एक और हिट फिल्म की सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहा है। इस फिल्म के लिए स्टारकॉस्ट जल्द ही घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
खबर है कि भट्ट कैंप अपने बैनर की लोकप्रिय फिल्म 'सड़क' के सीक्वल बनाने की तैयारी कर रहा है। महेश भट्ट कैंप की इस फिल्म में पूजा भट्ट और संजय दत्त ने लीड किरदार निभाया था।
विज्ञापन
लेकिन इस बार भट्ट कैंप की इच्छा है कि वे इस फिल्म को नये सितारों के साथ प्रस्तुत करें। हालांकि अब तक उन्होंने इस बारे में कोई घोषणा नहीं की है और न ही कास्टिंग शुरू हुई।
विज्ञापन
केवल भट्ट कैंप ने अपने नजदीकी लोगों से ही यह बात शेयर की है कि वह जल्द ही इस फिल्म के नये रूपांतर का निर्माण करने जा रहे हैं। इस फिल्म के लिए वे किसी नए कलाकार को लांच भी कर सकते हैं।