फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhakshak Teaser Bhumi Pednekar as a journalist help children Red Chillies Entertainment crime drama on netflix

Bhakshak Teaser: पत्रकार बन समाज को आईना दिखाने आ रहीं भूमि पेडनेकर, बच्चों को 'भक्षक' से बचाने का किया वादा

Thu, 18 Jan 2024 12:52 PM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Thu, 18 Jan 2024 12:52 PM IST
सार

भूमि पेडनेकर की बहुप्रतीक्षित क्राइम ड्रामा 'भक्षक' का टीजर रिलीज हो गया है। फिल्म में अभिनेत्री, पत्रकार के किरदार में बच्चों के हक के लिए लड़ती नजर आने वाली हैं। 

विज्ञापन
Bhakshak Teaser Bhumi Pednekar as a journalist help children Red Chillies Entertainment crime drama on netflix
भक्षक टीजर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

भूमि पेडनेकर बीते लंबे समय से अपने आगामी प्रोजेक्ट 'भक्षक' को लेकर सुर्खियों में हैं। यह आगामी क्राइम ड्रामा सच्ची घटनाओं से प्रेरित है, जिसका प्रीमियर नेटफ्लिक्स इंडिया पर होगा। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसके निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है। भूमि के अलावा फिल्म में संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। मेकर्स ने गुरुवार को फिल्म का टीजर जारी कर दिया है, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

विज्ञापन

'भक्षक' का टीजर जारी

सच्ची घटनाओं से प्रेरित, नेटफ्लिक्स इंडिया के आगामी क्राइम ड्रामा 'भक्षक' का प्रीमियर 9 फरवरी को होगा। टीजर को देखकर साफ हो रहा है कि 'भक्षक' एक ऐसी महिला की कहानी है, जो न्याय पाने की अटूट खोज की यात्रा की पड़ताल करती है। वैशाली सिंह के रूप में भूमि पेडनेकर एक खोजी पत्रकार की भूमिका में हैं, जो महिलाओं के खिलाफ अपराधों की जमीनी हकीकत को उजागर करते हुए एक जघन्य अपराध को सामने लाना चाहती हैं। हालांकि, टीजर में ज्यादा कुछ नहीं बताया गया है, लेकिन इसमें भूमि को पिछले साल उनकी शहरी कॉमेडी 'थैंक यू फॉर कमिंग' के बाद एक डीग्लैमराइज्ड अवतार में दिखाया गया है।

विज्ञापन


Girls Will Be Girls: मूवी के प्रीमियर के लिए ऋचा-अली अमेरिका रवाना, सनडांस फिल्म फेस्टिवल में होगा प्रदर्शन
विज्ञापन
विज्ञापन


बच्चों के अधिकार के लिए लड़ रहीं भूमि

'भक्षक' के टीजर के अंत में भूमि एक लड़की से कहती नजर आती हैं, 'बच्चों के अधिकार के लिए लड़ रहे हैं हम, समझ रही हो?" एक बयान में, निर्देशक पुलकित ने इन विचारों को दोहराते हुए  कहा, 'हमारा उद्देश्य समाज की कठोर वास्तविकताओं पर प्रकाश डालना और सार्थक बदलाव लाने वाली बातचीत को बढ़ावा देना था।' उन्होंने कहा, 'मैं इस महत्वपूर्ण वार्ता में और अधिक लोगों के शामिल होने की उम्मीद कर रहा हूं।'

Hanuman: तेजा सज्जा को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया सम्मानित, फिल्म 'हनुमान' की सफलता के लिए दी बधाई

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट का एक और धमाका 

रेड चिलीज एंटरटेनमेंट, शाहरुख खान के स्वामित्व वाला प्रोडक्शन हाउस, सुपरस्टार की आखिरी दो वैश्विक ब्लॉकबस्टर, एटली की क्राइम थ्रिलर 'जवान' और राजकुमार हिरानी की 'डंकी' का निर्माण कर चुका है। 'भक्षक' कुछ सालों में बैनर की पहली डिजिटल रिलीज है। इसका आखिरी डिजिटल आउटपुट साल 2022 की डार्क कॉमेडी 'डार्लिंग्स' थी, जो मुख्य अभिनेत्री आलिया भट्ट की इटरनल सनशाइन प्रोडक्शंस के साथ सह-निर्मित थी, और नेटफ्लिक्स इंडिया पर भी रिलीज हुई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed