फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Union Minister G Kishan Reddy honored Hanuman star Teja Sajja congratulates for donation in ayodhya ram mandir

Hanuman: तेजा सज्जा को केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने किया सम्मानित, फिल्म 'हनुमान' की सफलता के लिए दी बधाई

Thu, 18 Jan 2024 12:27 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 18 Jan 2024 12:27 PM IST
सार

तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर 'हनुमान' के अभिनेता तेजा सज्जा को सम्मानित किया।

विज्ञापन
Union Minister G Kishan Reddy honored Hanuman star Teja Sajja congratulates for donation in ayodhya ram mandir
केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी, तेजा सज्जा - फोटो : Social media

विस्तार

अभिनेता तेजा सज्जा 'हनुमान' फिल्म में अपने अभिनय को लेकर खूब चर्चा बटोर रहे हैं। सुपरहीरो फिल्म 'हनुमान' दर्शकों को खास पसंद भी आ रही है। वहीं अब तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष और केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी ने नई दिल्ली में अपने आवास पर तेजा सज्जा को सम्मानित किया।

विज्ञापन


किशन रेड्डी की तेजा सज्जा से मुलाकात
दरअसल, 'हनुमान' फिल्म के प्रचार के लिए तेजा सज्जा नई दिल्ली गए थे। वहां उन्होंने केंद्रीय मंत्री किशन रेड्डी से विनम्रतापूर्वक मुलाकात की। किशन रेड्डी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए इस बात का खुलासा किया। इस मुलाकात में उन्होंने फिल्म 'हनुमान' की सफलता के मौके पर तेजा सज्जा को सम्मानित किया, जिसकी तस्वीरें वायरल हो गईं।
विज्ञापन

Throwback: जब दीपिका को अपने क्रश के साथ मिला एक्टिंग का मौका, सेट पर अभिनेता को घूरा करती थीं अभिनेत्री
विज्ञापन
विज्ञापन


किशन रेड्डी ने साझा कीं तस्वीरें
किशन रेड्डी ने अपने एक्स अकाउंट पर अभिनेता तेजा सज्जा के साथ कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'नई दिल्ली में 'हनुमान' फिल्म के युवा प्रतिभाशाली अभिनेता तेजा सज्जा से मिलकर खुशी हुई। केंद्रीय मंत्री ने यह भी खुलासा किया कि 'हनुमान' के निर्माता अयोध्या में राम मंदिर के लिए बेचे गए प्रत्येक टिकट से पांच रुपये दान कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'फिल्म सुपरहिट होने के अलावा, अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए प्रत्येक टिकट से पांच रुपये दान करके अयोध्या में भगवान श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के उत्सव में भी शामिल हो गई है।'

नागा चैतन्य से प्यार करना सामंथा की थी सबसे बड़ी गलती? आस्क मी सेशन में किया खुलासा

फिल्म की कमाई
वहीं बात करें फिल्म की तो 'हनुमान' में तेजा सज्जा के साथ अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार और कई अन्य लोगों ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म का निर्माण के निरंजन रेड्डी ने प्राइम शो एंटरटेनमेंट बैनर के तहत किया है। साथ ही अनुदीप देव, हरि गौरा और कृष्णा सौरभ ने इस फिल्म के लिए संगीत निर्देशक के रूप में काम किया। फिल्म ने अब तक दुनियाभर में 100 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। तेजा सज्जा ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा किया और फिल्म के कलेक्शन का खुलासा किया।
Koffee with Karan 8: शो के आखिरी एपिसोड में होगा कॉफी अवॉर्ड्स का बंटवारा, दीपिका की झोली में आएगा ये सम्मान

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed