फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bhakshak actress Bhumi Pednekar reveals february month seems lucky for release of its films in interview

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर की ज्यादातर फिल्में फरवरी में ही क्यों होती हैं रिलीज? अभिनेत्री ने बताई वजह

Wed, 24 Jan 2024 03:36 PM IST
यशी पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: यशी पाल Updated Wed, 24 Jan 2024 03:36 PM IST
सार

भूमि की आगामी फिल्म 'भक्षक' भी फरवरी के महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच अब अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी फिल्में फरवरी के महीने में ही क्यों रिलीज होती हैं?

विज्ञापन
Bhakshak actress Bhumi Pednekar reveals february month seems lucky for release of its films in interview
भूमि पेडनेकर - फोटो : social media

विस्तार

भूमि पेडनेकर का नाम बॉलीवुड इंडस्ट्री की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक है। अभिनेत्री इन दिनों अपनी आगामी क्राइम थ्रिलर फिल्म 'भक्षक' को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। अक्सर देखा जाता है कि अभिनेत्री की ज्यादातर फिल्में फरवरी महीने में ही रिलीज होती हैं। वहीं, भूमि की आगामी फिल्म 'भक्षक' भी फरवरी के महीने में रिलीज होने के लिए तैयार है। इस बीच अब अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनकी फिल्में फरवरी के महीने में ही क्यों रिलीज होती हैं? तो चलिए जानते हैं...
विज्ञापन


भूमि के लिए भाग्यशाली है फरवरी महीना 
भूमि पेडनेकर ने एक बातचीत में कहा, 'अभिनय की दुनिया में कदम रखने के बाद से ही फरवरी का महीना मेरे लिए सबसे खास रहा है। मेरी पहली फिल्म 'दम लगा के हईशा' फरवरी में रिलीज हुई थी। इस फिल्म से मुझे बहुत प्रशंसा और सम्मान मिला है। इस फिल्म ने मुझे इंडस्ट्री में एक अलग पहचान दिलाई है। तभी से मुझे यह महीना अपनी फिल्मों के रिलीज के लिए भाग्यशाली लगता है।' 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: Shruti Haasan: बाफ्टा विजेता फिलिप की 'चेन्नई स्टोरी' में काम करेंगी श्रुति, जासूस के किरदार में आएंगी नजर
विज्ञापन
विज्ञापन


'भक्षक' को लेकर उत्साहित हैं भूमि 
अभिनेत्री ने आगे कहा, 'मेरी फिल्म 'बधाई दो' भी फरवरी महीने में रिलीज हुई थी। यह फिल्म न केवल मेरे करियर के लिए, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के लिए भी गेम-चेंजिंग फिल्म साबित हुई। मेरी आगामी फिल्म 'भक्षक' भी फरवरी में रिलीज होने वाली है। इस फिल्म को लेकर मैं काफी उत्साहित हूं। मुझे उम्मीद है कि यह फिल्म भी दर्शकों को पसंद आएगी और बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छा कलेक्शन करने में सफल साबित होगी।'

इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी 'भक्षक'
भूमि पेडनेकर की फिल्म की बात करें, तो 'भक्षक' एक क्राइम ड्रामा फिल्म है, जो सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इस सीरीज का प्रीमियर नेटफ्लिक्स इंडिया पर होगा। यह रेड चिलीज एंटरटेनमेंट की प्रस्तुति है, जिसकी निर्माता गौरी खान और गौरव वर्मा हैं। फिल्म का निर्देशन पुलकित ने किया है। भूमि के अलावा इसमें संजय मिश्रा, आदित्य श्रीवास्तव और साई ताम्हणकर जैसे सितारे मुख्य भूमिकाओं में हैं। निर्माताओं ने हाल ही में इस फिल्म का टीजर जारी किया, जिसे दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

यह भी पढ़ें: Fighter: दिल्ली में IFS अधिकारियों के लिए रखी गई फाइटर की खास स्क्रीनिंग, राजधानी के लिए रवाना हुए ऋतिक-दीपिका
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed