{"_id":"c97dea3c-dd70-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bhag-milkha-bhag-and-one-rupees-connection","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्या है 'भाग मिल्खा भाग' और एक रूपए का कनेक्शन?","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्या है 'भाग मिल्खा भाग' और एक रूपए का कनेक्शन?
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Tue, 25 Jun 2013 01:55 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धावक मिल्खा सिंह की जिंदगी पर बन रही फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' का एक दिलचस्प तथ्य सामने आया है। इस फिल्म से जुड़े ज्यादातार लोग फीस के नाम पर एक या 11 रुपए ले रहे हैं।
विज्ञापन
12 जुलाई को रिलीज होने वाली राकेश प्रकाश मेहरा की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' के साथ हर कलाकार जुड़ना चाहता है। कलाकारों को फिल्म में काम करने का मौका मिले इसके लिए वह फ्री में काम करने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
फिल्म अभिनेत्री सोनम कपूर इस फिल्म में काम करने के लिए इतनी उत्साहित थी कि उन्होंने इस फिल्म मे काम करने के बदले राकेश ओमप्रकाश मेहरा से बतौर मेहनताना 11 रूपए लिए। इस बात का जिक्र सोनम अपने कई इंटरव्यू में कर चुकी हैं।
विज्ञापन
सोनम के बाद प्रकाश राज का नाम लेना होगा। पर्दे पर ज्यादातर खलनायक की भूमिका निभाने वाले प्रकाश राज ने भी इस फिल्म में काम करने के लिए सांकेतिक एक रूपए का मेहनताना लिया।
प्रकाश राज ने एक इंटरव्यू में कहा था कि वह अपनी बुरी इमेज को बदलना चाहते थे।
प्रकाश राज ने कहा कि उन्होंने राकेश ओमप्रकाश मेहरा से इस बात का अनुरोध किया था कि वह उन्हें इस फिल्म में एक रोल दें। मैं इस फिल्म में सेना के एक अधिकारी का रोल करके बहुत खुश हूं।
यही नहीं अपनी जिंदगी पर फिल्म बनाने के लिए फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह ने भी फिल्म के निर्माता-निर्देशक से मात्र एक रूपए लिया है।
यह अलग बात है कि यदि फिल्म हिट होती है तो उसके लांभाश का कुछ हिस्सा मिल्खा सिंह ट्रस्ट को जाएगा।
फिल्म में मुख्य किरदार निभाने वाले फरहान अख्तर ने भी अपनी ब्रांड वैल्यू से कम पारिश्रमिक में काम किया है।