{"_id":"a3eaf6fc-e649-11e2-8462-d4ae52bc57c2","slug":"bengali-actor-rituparna-sengupta-detained-at-toronto-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"टोरंटो एयरपोर्ट पर रोकी गईं रितुपर्णा सेनगुप्ता","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
टोरंटो एयरपोर्ट पर रोकी गईं रितुपर्णा सेनगुप्ता
कोलकाता/एजेंसी
Updated Sat, 06 Jul 2013 08:07 PM IST
विज्ञापन
एक फिल्म के प्रीमियर में हिस्सा लेने भारत से कनाडा पहुंचीं बंगाली फिल्म अभिनेत्री रितुपर्णा सेनगुप्ता को शुक्रवार को पांच घंटे तक उनके वीजा को अवैध कहकर टोरंटो एयरपोर्ट पर रोका गया।
विज्ञापन
वह रविवार को टोरंटो में होने वाले बंगाली फिल्म ‘मुक्ति’ के प्रीमियर में हिस्सा लेने के लिए यहां पहुंचीं थीं। भारतीय दूतावास के हस्तक्षेप के बाद ही उन्हें कनाडा में प्रवेश करने दिया गया।
विज्ञापन
रितुपर्णा ने अपनी आपबीती सुनाते हुए कहा कि एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनके पास वैध बी1 वीजा होने के बावजूद उन्हें पांच घंटे तक हिरासत में रखकर पूछताछ की। जबकि 2010 में हासिल किए गए उनके वीजा की अवधि 2015 तक है।
विज्ञापन
दरअसल अभिनेत्री ने भूल से फ्रेश वीजा के लिए आवेदन कर दिया था, जबकि उनके पास पहले से एक वीजा मौजूद था। 41 वर्षीय अभिनेत्री ने कहा, ‘एयरपोर्ट अधिकारी मेरी कोई भी बात सुनने को तैयार नहीं थे।
पति को फोन करने के बाद ही मेरा फोन छीन लिया गया। मैं न तो कार्यक्रम के आयोजकों को ही फोन कर सकती थी और न ही अपने परिजनों को। वे मुझे उसी शाम मुझे मेरे देश वापस भेज देने पर आमादा थे।
हालांकि, इस घटना के बावजूद मैं कनाडा में अपना काम पूरा करूंगी। यह मेरी जिंदगी का सबसे कष्टदायक अनुभव था।’
अभिनेत्री ने कहा कि एयरपोर्ट पर उनसे मिलने व्हील चेयर पर आईं उनकी अस्सी वर्षीय आंटी और एक कनाडाई सज्जन की तबियत इस घटना के बाद खराब हो गई।
वीजा में खामियों की वजह से स्क्रीनिंग में हिस्सा नहीं ले पाईं फिल्म की निदेशक रेशमी मित्रा ने भी कहा कि रितु अभी तक इस घटना से सदमे में हैं।