{"_id":"05b53d50-50d3-11e2-9941-d4ae52bc57c2","slug":"beautiful-rekha-turns-nani","type":"story","status":"publish","title_hn":"चटर पटरः लो रेखा बन गई हैं नानी ","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
चटर पटरः लो रेखा बन गई हैं नानी
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Fri, 28 Dec 2012 03:13 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
निर्माता निर्देशक इन्द कुमार की फिल्म से रेखा जल्द ही बडे पर्दे पर वापसी कर रही हैं। यह चर्चा इन दिनों ख़बरों में बनी हुई है। इस फिल्म की शूटिंग 10 दिसंबर को शुरू हो चुकी है। खास बात यह है कि इस फिल्म में रेखा नानी का किरदार निभा रही हैं। यह पहली बार होगा कि रेखा ने अपनी उम्र के अनुरूप किरदार को चुना हो। इन्द्र कुमार बताते हैं की जब यह स्क्रिप्ट मेरे पास आई तो मेरे जेहन में सबसे पहला नाम उनका ही था। जब मैंने वह स्क्रिप्ट रेखाजी को सुनायी वह फ़ौरन ही राज़ी हो गयीं।
विज्ञापन
मेरी यह फिल्म महिला सशक्तिकरण पर आधारित है और उनकी इमेज खुद भी उससे मेल खाती है। खास बात यह है की उन्हें फिल्म में नानी का किरदार निभाने में थोड़ी भी परेशानी नहीं हुई उल्टा उन्हें बहुत मज़ा आ रहा है। यह किरदार बहुत ही मस्ती से भरा है। इंद्र कुमार ने कहा कि फिल्म की शूटिंग के दौरान हमें रेखाजी से बहुत कुछ सिखने को मिलेगा। यह फिल्म फैमिली इंटरटेनर हैं। फिल्म महिलाओं की इज्ज़त और उनकी शक्ति पर आधारित है। इस फिल्म में रेखा का साथ रणधीर कपूर ,अनुपम खेर और शरमन जोशी दिखेंगे। यह फिल्म 2013 के मध्य में सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
विज्ञापन
रणबीर को अच्छी नहीं लगतीं घर की रोटियां
विज्ञापन
शाहरुख़ ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, देखी 'दबंग 2'
क्यों पड़ी ईशा कोप्पिअर की शादी खतरे में
अब शबाना और जावेद का टॉक शो