फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   beautiful actress of Indian cinema

हिंदी सिनेमा की खूबसूरत नायिकाएं

Mon, 06 May 2013 03:57 PM IST
वीरा चतुर्वेदी
वीरा चतुर्वेदी Updated Mon, 06 May 2013 03:57 PM IST
विज्ञापन
beautiful actress of Indian cinema

हिंदी फिल्मों का दौर कोई भी रहा हो फिल्मों में खूबसूरत नायिकाएं हमेशा ही देखने को मिलती रही हैं। हर दौर की अपनी एक अलग खूबसूरती रही है। यह भी हुआ है कि एक दौर की नायिका को दूसरे दौर के लोगों ने वैसा खूबसूरत न माना हो।

विज्ञापन


मधुबाला के प्रशंसकों के लिए बिपाशा बासु या मल्लिका शेरावत की खूबसूरती कोई मायने नहीं रखती। यहां तक कि मिस यूनिवर्स और मिस वर्ल्ड का खिताब पाने वाली सुष्मिता सेन और ऐश्वर्या राय के दीवाने भी अलग अलग हैं।
विज्ञापन


सुष्मिता सेन दुर्भाग्यवश फिल्मों में वह स्थान न बना सकीं जो ऐश्वर्या को मिला। 'हम दिल दे चुके सनम', 'धूम २', 'जोधा अकबर' और 'गुज़ारिश' की ऐश्वर्या ने हर भूमिका के साथ न्याय कर अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वैश्विक फिल्म परिद्रश्य पर अपने हस्ताक्षर देने वाली वह पहली भारतीय हीरोईन हैं। रानी मुखर्जी और विद्या बालन को आप खूबसूरत भले ही न माने पर उनके अभिनय ने उन्हें खूबसूरत चेहरों की जमात से ऊपर ला बैठाया है।

इसके उलट मामला कैटरीना कैफ का है। कैटरीना अपने अभिनय की वजह से उतनी नहीं पहचानी गयीं जितने कि खुद के खूबसूरत दिखने से। उनकी लोकप्रियता की वजह उनका सुददर्शन चेहरा है। नसीम बानो की तरह शायद उनकी भी विशेषता उनका परी जैसा चेहरा ही रहेगा।

प्रियंका चोपड़ा ऐसी अभिनेत्री हैं जो सुंदर और प्रतिभाशाली दोनों हैं। प्रियंका का चेहरा कैमरे को भी खूब रास आता है। वह कितनी अच्छी नायिका हैं इसकी झलक उन्होंने 'बर्फी', 'दोस्ताना', 'फैशन' और 'सात खून माफ' जैसे फिल्मों के जरिए दिखा दी है।

कंगना राणावत एक अलग किस्म के चेहरे की मालकिन हैं। उनका चेहरा कुछ रहस्यात्मक है जो उनको और भी भव्य बना देता है। कंगना का चेहरा मौके-मौके पर अलग-अलग भी दिखता है।

सोनम कपूर, सोनाक्षी सिन्हा, जैकलीन, नर्गिस फाखरी और आलिया भट्ट आज के मोहक चेहरे हैं। चित्रांगदा सिंह, माही गिल, अदिति राव हैदरी, आसीन, जेनेलिया डिसूजा आदि अनेक नाम अपनी सुंदरता की वजहों से चर्चा में रहते हैं।

पर इन सब में ऐश्वर्या और प्रियंका के बाद जो नाम उभर कर सामने आते हैं वे हैं करीना और दीपिका पादुकोण। यह दोनों ही नायिकाएं अपने जीरो फिगर के लिए भी चर्चित रही हैं। यह दोनों ही खूबसूरत होने के साथ बोल्ड और बिंदास भी हैं। अच्छी अभिनेत्री तो ये हैं हीं।

अनुष्का शर्मा भी धीरे धीरे अपनी सूरत और सीरत दोनों से ही दर्शकों को प्रभावित करती आ रही हैं। अनुष्का के चेहरे की औसत बनावट भी उन्हें कई बार बेहद खूबसूरत दिखा देती है।


खूबसूरती को परिभाषित करना नामुमकिन है। पर हाँ, जिस चेहरे पर समय की गर्द कभी जम न पाए, जो एक पीढ़ी से दूसरी को विरासत की तरह सौंपा जाए वही सुंदरता अमर है। मधुबाला के पोस्टर आज भी बिकते हैं। यही सच मेरी बात की ताईद करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed