फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Baseraa makers T series denies its remake rumors issues official about kartik aaryan film Aashiqui 3

Baseraa: नहीं बन रहा 'बसेरा' का रीमेक, फिल्म के निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा जारी कर किया अफवाहों का खंडन

Sat, 24 Feb 2024 05:17 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Sat, 24 Feb 2024 05:17 PM IST
सार

शशि कपूर, राखी और रेखा की फिल्म 'बसेरा' को लेकर चर्चा थीं कि इसके निर्माता रीमेक बनाने की तैयारी में हैं, लेकिन अब निर्माताओं ने आधिकारिक घोषणा करते हुए अफवाहों का खंडन किया है।

विज्ञापन
Baseraa makers T series denies its remake rumors issues official about kartik aaryan film Aashiqui 3
बसेरा - फोटो : X

विस्तार

बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन की फिल्म 'आशिकी 3' को लेकर इन दिनों कई खबरें आईं, जो उनके नाम और कहानी से जुड़ी हुई थीं। यहां तक कहा गया कि उनकी फिल्म का नाम 'आशिकी 3' से बदलकर 'तू आशिकी है' कर दिया गया है। वहीं, कहानी को लेकर कहा गया कि यह शशि कपूर और रेखा की फिल्म 'बसेरा' की कहानी पर आधारित होगी। वहीं, अब इन अफवाहों पर टी सीरीज ने चुप्पी तोड़ी है और इन अफवाहों का खंडन किया है।

विज्ञापन


टी सीरीज का बयान
प्रोडक्शन बैनर टी-सीरीज ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है और फिल्म 'बसेरा' के रीमेक को लेकर चल रहीं अफवाहों पर चुप्पी तोड़ी है। टी-सीरीज के प्रवक्ता ने कहा कि फिल्म 'बसेरा' का रीमेक बनाने की कोई योजना नहीं है। उन्होंने कहा, 'हम स्पष्ट करना चाहेंगे कि हम 'बसेरा' फिल्म का रीमेक नहीं बना रहे हैं। ये अफवाहें निराधार और झूठी खबरें हैं। हम प्राप्त नोटिस का जवाब भी देंगे। टी-सीरीज का ध्यान इस पर बना हुआ है कि अपने दर्शकों को अच्छा संगीत और मनोरंजन प्रदान करना और हमारी ऐसी कोई योजना नहीं है कि हम उस मिशन से भटक जाए।
विज्ञापन

Crew Teaser: तब्बू-करीना और कृति की अदाओं ने बढ़ाया पारा, 'क्रू' का होश उड़ाने वाला शानदार टीजर जारी
विज्ञापन
विज्ञापन


हिट फिल्म रही थी 'बसेरा'
'बसेरा' फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया था। इसमें शशि कपूर, राखी, पूनम ढिल्लों और रेखा ने मुख्य भूमिकाएं निभाई थीं। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही और कलाकारों के अभिनय की भी तारीफ हुई। वहीं अब यह साफ हो गया है कि इस फिल्म की कहानी पर आधारित फिलहाल कोई फिल्म नहीं बन रही है।
Zindagi Tere Naam Song Out: योद्धा ने किया जिंदगी तेरे नाम, कश्मीर में दिखा सिद्धार्थ-राशि का खूबसूरत रोमांस

आशिकी 3 पर नया अपडेट
वहीं बात करें कार्तिक आर्यन की फिल्म के बारे में तो 'आशिकी 3' को लेकर भी निर्माताओं ने फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है। ये अफवाहें भी उड़ी भी कि फिल्म का नाम 'तू आशिकी है' नहीं है, बल्कि यह कोई नई फिल्म ही है। हालांकि, निर्माताओं ने इन खबरों की पुष्टि नहीं की है। फिल्म की कहानी और कलाकारों पर आधिकारिक जानकारी का दर्शकों को बेसब्री से इंतजार है।
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने जताई हॉलीवुड में काम करने की इच्छा, लेकिन इस शर्त पर करेंगी फिल्म का चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed