फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bhumi Pednekar talks about her Hollywood aspirations says she would choose international project based on fact

Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने जताई हॉलीवुड में काम करने की इच्छा, लेकिन इस शर्त पर करेंगी फिल्म का चयन

Sat, 24 Feb 2024 04:06 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 24 Feb 2024 04:06 PM IST
सार

हाल ही में एक बातचीत के दौरान भूमि ने अपनी हॉलीवुड में काम करने की आकांक्षाओं के बारे में बात कीं। उन्होंने कहा, 'मेरी हॉलीवुड में काम करने की आकांक्षा है। मुझे लगता है कि कलाकारों के लिए महत्वाकांक्षी होने का यह सबसे अच्छा समय है'।

विज्ञापन
Bhumi Pednekar talks about her Hollywood aspirations says she would choose international project based on fact
भूमि पेडनेकर - फोटो : इंस्टाग्राम

विस्तार

भूमि पेडनेकर की बीते दिनों रिलीज हुई फिल्म 'भक्षक' काफी पसंद की गई है। इसमें वे एक पत्रकार की भूमिका में नजर आई हैं। फिल्म में भूमि एक बालिका गृह में बच्चियों के साथ होने वाले शोषण के खिलाफ आवाज उठाती हैं। फिल्म में अपने किरदार के लिए अभिनेत्री की खूब तारीफ हुई है। इस बीच भूमि के हॉलीवुड में काम करे की चर्चा चल पड़ी है। हाल ही में खुद भूमि ने इस पर प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


हॉलीवुड डेब्यू पर कही ये बात
हाल ही में एक बातचीत के दौरान भूमि ने अपनी हॉलीवुड में काम करने की आकांक्षाओं के बारे में बात कीं। उन्होंने कहा, 'मेरी हॉलीवुड में काम करने की आकांक्षा है। मुझे लगता है कि कलाकारों के लिए महत्वाकांक्षी होने का यह सबसे अच्छा समय है, क्योंकि दुनिया अब संस्कृतियों, विविधता और प्रामाणिकता का मिश्रण है'। भूमि ने आगे कहा कि जिस तरह की सीरीज अब बन रही हैं और कलाकारों के लिए जिस किस्म की भूमिकाएं लिखी जा रही हैं, उससे देखते हुए अब वे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी अच्छा करियर बना सकते हैं।
विज्ञापन

Aamir Khan: आमिर खान ने 'लाल सिंह चड्ढा' की विफलता पर दी प्रतिक्रिया, बोले- 'असफलता से मिली बड़ी सीख'
विज्ञापन
विज्ञापन


भूमि ने दिया अंबिका का उदाहरण
भूमि ने आगे कहा, ''ब्राउन लड़कियां अब कई फिल्मों और सीरीज में काम कर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर धूम मचा रही हैं। अंबिका मॉड  इसका उदाहरण हैं, जिन्होंने नेटफ्लिक्स की 'वन डे' में काम कर दुनियाभर में तारीफ बटोरी हैं। एक भारतीय मूल की लड़की को इतनी सफल सीरीज में मुख्य रोल निभाते देखना शानदार है। उन्हें वैश्विक स्तर पर दर्शकों का प्यार मिला है'।
Arjun Rampal: अर्जुन की बेटी माहिका बॉलीवुड में रखेंगी कदम, अभिनेता ने बेटी को डेब्यू से पहली दी यह सलाह

इस फिल्म में आएंगी नजर
भूमि ने कहा कि मेकर्स अब भारत और उपमहाद्वीप से सितारों का चयन कर रहे हैं, अगर किरदार उस क्षेत्र के हैं तो मेकर्स ऐसा ही कर रहे हैं। वे किरदारों को अधिक प्रामाणिक बनाने के लिए ये फैसला ले रहे हैं। भूमि ने कहा कि वे कोई इंटरनेशनल प्रोजेक्ट तभी चुनेंगी जब वह उन्हें खुशी और संतुष्टि देगा। बात करें भूमि की फिल्म 'भक्षक' की तो ये फिल्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज हुई। अभिनेत्री के वर्क फ्रंट की बात करें तो 'मेरी पत्नी का रीमेक' उनकी अगली फिल्म है, जिसमें वह अर्जुन कपूर के साथ दिखेंगी।
Kaagaz 2: कागज 2 के प्रचार के दौरान दर्शन कुमार ने सतीश कौशिक को किया याद, बोले- वे मेरे पिता समान थे

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed