Crew Teaser: तब्बू-करीना और कृति की अदाओं ने बढ़ाया पारा, 'क्रू' का होश उड़ाने वाला शानदार टीजर जारी
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जैसी हसीनाओं से सजी फिल्म 'द क्रू' का टीजर जारी हो गया है। तीनों हसीनाएं अपने दमदार किरदार से लोगों का दिल जीत रही हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन जैसी हसीनाओं से सजी फिल्म 'द क्रू' का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। हाल ही में रिलीज हुए फिल्म के पोस्टर ने फैंस के उत्साह को बढ़ाया हुआ है। इसी बीच निर्माताओं ने फिल्म का टीजर भी जारी कर दिया है, जिसमें तीनों अभिनेत्रियां अपने दमदार किरदार और शानदार अभिनय से दर्शकों के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचाती नजर आ रही हैं। चंद मिनट पहले रिलीज हुए इस टीजर का व्यू तेजी से आगे बढ़ रहा है।
'क्रू' के टीजर ने बढ़ाया तापमान
टीजर में 'क्रू' की कहानी की एक शानदार झलक देखने को मिली है। इसे देखकर साफ हो रहा है कि फिल्म में करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन की तिकड़ी ढेर सारे स्टाइलिश आउटफिट पहनने और कुछ झूठ बोलने के साथ-साथ बहुत सारे जोखिम उठाने वाली है। यह तिकड़ी विमान में अनियंत्रित यात्रियों को पीटती और बहुत सारा पैसा कमाने की योजना बनाती नजर आ रही है। टीजर में दिलजीत दोसांझ की भी झलक देखने को मिली है।
Zindagi Tere Naam Song Out: योद्धा ने किया जिंदगी तेरे नाम, कश्मीर में दिखा सिद्धार्थ-राशि का खूबसूरत रोमांस
'क्रू' की शानदार स्टारकास्ट
'क्रू' के टीजर को इंस्टाग्राम पर साझा करते हुए करीना कपूर ने कैप्शन में लिखा है, 'कुर्सी की पेटी बांध लें, क्योंकि यहां का तापमान आपके लिए बहुत गर्म होने वाला है।' 'द क्रू' की कहानी के बारे में बात करें तो यह फिल्म डकैती पर आधारित ड्रामा है, जिसमें करीना कपूर, तब्बू और कृति सेनन के साथ दिलजीत दोसांझ भी मुख्य भूमिका में हैं। वहीं फिल्म में कपिल शर्मा का भी कैमियो रोल होगा।
Bhumi Pednekar: भूमि पेडनेकर ने जताई हॉलीवुड में काम करने की इच्छा, लेकिन इस शर्त पर करेंगी फिल्म का चयन
'क्रू' का निर्माण, रिलीज डेट
'क्रू' का निर्माण रिया कपूर और एकता कपूर ने मिलकर किया है। इससे पहले दोनों ने साथ में 'वीरे दी वेडिंग' जैसी हिट फिल्म दी थी। 'क्रू' का निर्देशन राजेश कृष्णन ने किया है। फिल्म के टीजर ने फैंस के उत्साह को सातवें आसमान पर पहुंचा दिया है। 'क्रू' 29 मार्च, 2024 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैयार है।