फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Bareilly Ki Barfi New Poster Released Featuring Kriti Sanon Ayushmann Khurrana Rajkumar Rao

Poster: ड्रामे और ठुमके के बाद दिखा 'बरेली की बर्फी' का SWAG

Fri, 11 Aug 2017 03:20 PM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Fri, 11 Aug 2017 03:20 PM IST
विज्ञापन
Bareilly Ki Barfi New Poster Released Featuring Kriti Sanon Ayushmann Khurrana Rajkumar Rao
बरेली की बर्फी
आने वाले शुक्रवार को निर्देशक अश्विनी तिवारी अय्यर एक अलग और बिंदास फिल्म 'बरेली की बर्फी' लेकर आ रही हैं। इस फिल्म में कृति सेनन, आयुष्मान खुराना और राजकुमार राव मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले इसका नया पोस्टर रिलीज किया गया है।
विज्ञापन


पढ़ें: 'बरेली की बर्फी' का नया गाना रिलीज, कृति ने सलवार कमीज में किया ब्रेक डांस
विज्ञापन


इस फिल्म में कृति सेनन बिट्टी के किरदार में हैं जो बरेली में रहती है, ब्रेक डांस करती है और अंग्रेजी फिल्में भी देखती है। ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म बिट्टी और उसकी शादी के ईर्द-गिर्द घूमती है। राजकुमार और आयुष्मान में बिट्टी का जीवनसाथी बनने की होड़ है। अब आखिर में बिट्टी का दिल कौन चुरा के ले जाएगा, ये देखना दिलचस्प होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

 


अश्विनी तिवारी अय्यर फिल्म को डायरेक्ट कर रही हैं जो इससे पहले 'निल बटे सन्नाटा' का निर्देशन कर चुकी हैं। 'निल बटे सन्नाटा' में प्रिंसिपल का रोल अदा कर चुके पंकज त्रिपाठी इस फिल्म में कृति सेनन के पिता के रोल में दिखेंगे। फिल्म 18 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसे 21 जुलाई को रिलीज होना था लेकिन किन्हीं कारणों से मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट आगे बढ़ा दी।

पढ़ें: Dialogue Promo: एकदम कड़क हैं 'बरेली की बर्फी' के राजकुमार राव

वहीं 18 अगस्त को हुमा कुरैशी की फिल्म 'पार्टिशन: 1947' भी रिलीज हो रही है। एक ही दिन दो फिल्मों का रिलीज होना इन दोनों एक्ट्रेसेस के लिए मुश्किल खड़ी कर सकता है। इस फिल्म के अगले हफ्ते यानि 25 अगस्त को सिद्धार्थ मल्होत्रा और जैकलीन फर्नांडिज 'अ जेंटलमैन' फिल्म लेकर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed