{"_id":"592cea194f1c1bb349bdb83f","slug":"bank-chor-actor-riteish-deshmukh-says-we-should-all-help-geeta-kapoor","type":"story","status":"publish","title_hn":"गीता कपूर की मदद को आगे आए रितेश, कहा, 'हम सब उनके साथ हैं'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
गीता कपूर की मदद को आगे आए रितेश, कहा, 'हम सब उनके साथ हैं'
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
Updated Tue, 30 May 2017 09:17 AM IST
विज्ञापन
रितेश देशमुख
'पाकीजा' जैसी बेहतरीन फिल्म में काम कर चुकीं गीता कपूर आज काफी बुरी हालत में हैं। उनकी तबीयत खराब होने के बाद उनके बेटा उन्हें गोरेगांव के एक अस्पताल में भर्ती कराया था। गीता कपूर को जब अपने बेटे की सबसे ज्यादा जरूरत थी तभी उनका बेटा उन्हें छोड़ कर चला गया। गीता आज अस्पताल में बिलकुल अकेली हो हैं। उनकी मदद करने बॉलीवुड सामने आया है।
फिल्ममेकर अशोक पंडित और रमेश तौरानी ने जहां उनके अस्पताल के बिल भरे वहीं रितेश देशमुख भी उनकी मदद को आगे आए हैं। एक इवेंट के दौरान जब उनसे इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि सभी को आगे आकर गीता कपूर की हर संभव मदद करनी चाहिए।
आपको बता दें कि उनका बेटा पेशे से कोरियोग्राफर है। वहीं गीता की बेटी पूजा एयर होस्टेस है। डॉक्टर्स ने राजा और पूजा दोनों को कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की लेकिन उन्होंने फोन तक नहीं उठाया। गीता की तबीयत खराब है और उनके बच्चे खर्चा उठाने को तैयार नहीं हैं। अब गीता ने अपने बच्चों के खिलाफ लीगल एक्शन लेने का फैसला किया है।
विज्ञापन
हाल ही में रितेश ने ट्रोल्स के ऊपर भी बयान दिया था। उन्होंने एक इंटरव्यू के दौरान कहा कि, 'इन सभी ट्रोल्स पर रिएक्शन आपके ऊपर निर्भर करता है। अगर आप उसे ब्लॉक करते हैं तो इससे आपको कोई फर्क नहीं पड़ेगा। इन चीजों पर ध्यान नहीं देना चाहिए।' उन्होंने आगे कहा कि जब भी कोई किसी चीज के ऊपर ट्वीट करता है तो उसे मालूम होता है कि इसके जवाब में उसे क्या मिलेगा। रितेश की ये बातें कहीं सिंगर अभिजीत भट्टाचार्य की तरफ तो निशाना नहीं करती हैं। शेहला राशिद पर अभिजीत के किए गए ट्वीट के कारण ट्विटर दो बार उनका अकाउंट सस्पेंड कर चुका है।