फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   badhaai ho accused of stealing a script filed FIR

आयुष्मान खुराना की हिट फिल्म 'बधाई हो' पर लगा कहानी चुराने का आरोप, दर्ज हुई एफआईआर

Fri, 26 Oct 2018 07:19 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 26 Oct 2018 07:19 PM IST
विज्ञापन
badhaai ho accused of stealing a script filed FIR
badhaai ho

हाल ही रिलीज हुई फिल्म बधाई हो ने बॉक्स ऑफिस पर कमाल ही कर दिया। फिल्म में आयुष्मान खुराना और दंगल गर्ल सान्या मल्होत्रा मुख्य किरदार में हैं। अब खबर आ रही है कि फिल्म कि कहानी को चुराया गया है। ऐसे में छत्तीसगढ़ के लेखक और पत्रकार पारितोष चक्रवर्ती ने फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक पर उनकी कहानी चुराकर फिल्म बनाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन


चक्रवर्ती ने रायपुर के पंडरी थाने में फिल्म के निर्माता, निर्देशक और लेखक के खिलाफ एक प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। चक्रवर्ती ने अपनी शिकायत में कहा 19 साल पहले प्रकाशित उनके कहानी संग्रह 'घर बुनते हुए' में शामिल 'जड़' नामक कहानी को चुरा कर फिल्म 'बधाई हो' को गढ़ा गया है।'
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा  साल 1998 में जड़ कहानी का बांग्ला अनुवाद छपा था। यह अनुवाद आनंद बाजार पत्रिका समूह की पत्रिका सुनंदा और हिन्दी साप्ताहिक पत्रिका कादम्बिनी में छपा था। ऐसे में बिना किसी अनुमति के इस कहानी को कॉपी कर फिल्म बधाई को डायरेक्ट किया गया है। 19 अक्टूबर को रिलीज हुई फिल्म 'बधाई हो' का निर्माण विनीत जैन, आलिया सेन, हेमंत भंडारी ने कियाा है और निर्देशन अमित रविंद्रनाथ शर्मा ने किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म का ट्रेलर लॉन्च होते ही सोशल मीडिया पर बहुत पसंद किया गया था। फिल्म कहानी में एक नौजवान आयुष्मान खुराना की अधेड़ उम्र की मां (नीना गुप्ता) प्रेग्नेंट हो जाती है। जिसको लेकर पूरे मोहल्ले में उनकी थू-थू होती है। फिल्म के मुख्य कलाकारो में एक्टर गजराज राव भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed