{"_id":"67a21470987678bfcb0dca48","slug":"bada-naam-karenge-filmed-in-city-of-mahakal-ujjain-indore-ayesha-kaduskar-said-felt-has-childhood-has-return-2025-02-04","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Ayesha Kaduskar: महाकाल की नगरी में फिल्माई 'बड़ा नाम करेंगे' सीरीज, आयशा कडुस्कर बोलीं- लगा जैसे बचपन लौट आया","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
Ayesha Kaduskar: महाकाल की नगरी में फिल्माई 'बड़ा नाम करेंगे' सीरीज, आयशा कडुस्कर बोलीं- लगा जैसे बचपन लौट आया
Tue, 04 Feb 2025 06:51 PM IST
तनु चतुर्वेदी
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: तनु चतुर्वेदी
Updated Tue, 04 Feb 2025 06:51 PM IST
सार
राजश्री प्रोडक्शन की फिल्म 'बड़ा नाम करेंगे' में महाकाल की नगरी उज्जैन और इंदौर की झलक देखने को मिलने वाली है। सीरीज में मुख्य किरदार निभाने वाली आयशा कडुस्कर ने कहा कि ऐसा लगा जैसे बचपन लौट के आ गया।
विज्ञापन
आयशा कडुस्कर
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विस्तार
राजश्री प्रोडक्शन के बैनर तले बन रही पहली डेब्यू ओटीटी सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे' की रिलीज की तारीख अब बेहद नजदीक है। इसमें आयशा कडुस्कर भी नजर आने वाली हैं। इस सीरीज में आयशा, सुरभि गुप्ता का किरदार निभा रही हैं, जो अपनी मूल जड़ों और जीवन में मिले अनुभवों के अनुसार चलने वाली लड़की है।
विज्ञापन
राजश्री प्रोडक्शंस की वेब सीरीज 'बड़ा नाम करेंगे'
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
किरदार से काफी मिलती है आयशा की जिंदगी
सीरीज को लेकर आयशा ने कहा कि वे खुद भी मुंबई शहर से बहुत प्यार करती हैं, लेकिन उनकी जान इंदौर में बसती है, जहां उन्होंने अपना बचपन गुजारा है। आज भी छुट्टी मिलने पर वह अपने शहर ही जाना पसंद करती हैं। इसी तरह सीरीज मे आयशा का जो किरदार उन्हें मिला है जो कि अपने जीवन के अनुभवों के अनुसार ही काम करना पसंद करती है।

इंदौर से है गहरा नाता
अपने किरदार को लेकर आयशा ने कहा, "मुझे अपनी इंदौर की जड़ों पर बहुत गर्व है। मेरे माता-पिता भी इंदौर से हैं। मेरा अधिकांश परिवार अभी भी इंदौर में ही रहता है। बड़े होने पर, हम अपने दादा-दादी और रिश्तेदारों के साथ समय बिताने के लिए छुट्टियों के दौरान अक्सर आते थे। हर बार मिलने पर उनसे प्यार और बढ़ता था। वह एहसास मेरे साथ आज भी बना हुआ है।

बड़ा नाम करेंगे
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
इंदौर और उज्जैन में फिल्माई गई सीरीज
आयशा ने कहा, 'जब मुझे सुरभि की भूमिका मिली तो मुझे पता था कि मुझे चरित्र में वही प्रामाणिकता लानी होगी। उसे निभाते हुए ऐसा लगा जैसे मैं अपने बचपन में वापस आ गई- इंदौर की गलियों से लेकर उज्जैन की संस्कृति तक, सब कुछ अविश्वसनीय रूप से परिचित और वास्तविक लगा। ऐसा लगता था जैसे फिर से पुराना जीवन लौट कर आ गया है।'

इस दिन रिलीज होगी सीरीज
बड़ा नाम करेंगे सीरीज 7 फरवरी को सोनी लिव पर स्ट्रीम की जा सकेगी। सीरीज में रितिक घनशानी, कंवलजीत सिंह, अलका अमीन, राजेश जैस, चित्राली लोकेश, दीपिका अमीन, जमील खान, राजेश तैलंग, अंजना सुखानी, साधिका सयाल, ज्ञानेंद्र त्रिपाठी, प्रियंवदा कांत, ओम दुबे और भावेश बबानी जैसे शानदार कलाकार भी नजर आने वाले हैं।