फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Babubhai Latiwala Death video king of Bombino Video Cassettes passed away know his connection with salman khan

Babubhai Latiwala Death: वीडियो किंग बाबूभाई लातिवाला का निधन, सलमान खान से रहा है यह खास कनेक्शन

Sat, 21 Oct 2023 11:28 AM IST
रुपाली रामा जायसवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: रुपाली रामा जायसवाल Updated Sat, 21 Oct 2023 11:28 AM IST
सार

बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के वीडियो किंग रहे बाबूभाई लतीवाला का निधन हो गया है। लातिवाला का सलमान खान के साथ खास नाता रहा है।
 

विज्ञापन
Babubhai Latiwala Death video king of Bombino Video Cassettes passed away know his connection with salman khan
वीरगति - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

एक जमाने में वीडियो किंग की ख्याति से प्रसिद्ध बाबूभाई लातिवाला का निधन हो गया है। बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के वीडियो किंग ने अपने शानदार काम से दर्शकों के दिलों पर गहरी छाप छोड़ी। वीडियो किंग ने सलमान खान अभिनीत 'वीरगति' और 'तिरछी टोपीवाले' का भी निर्माण किया था। वीडियो किंग का अंतिम संस्कार आज सांताक्रूज पुलिस स्टेशन के सामने स्थित जुहू कब्रिस्तान में किया जाएगा। 

विज्ञापन

नहीं रहे बाबूभाई लातिवाला

बॉम्बिनो वीडियो कैसेट्स के प्रमुख बाबूभाई लातिवाला की रात दो बजे होली फैमिली हॉस्पिटल (बांद्रा) में निधन हो गया। बॉम्बिनो वीडियो, एक प्राइवेट लिमिटेड कंपनी है, जिसने 1995 में 'वीरगति' का निर्माण किया और बाबूभाई ने 1998 में 'तिरछी टोपीवाले' लिखी। बाबूभाई के एक करीबी सहयोगी से प्राप्त संदेश के अनुसार, बाबूभाई का जनाजा आज शाम 4 बजे निवास - 902, ब्रीजी हाइट्स, शेर्ली राजन रोड, रिजवी लॉ कॉलेज के बगल, बांद्रा पश्चिम से निकलेगा। नमाज के बाद सांताक्रूज कब्रिस्तान में उनके मृत शरीर को तफदीन किया जाएगा।

विज्ञापन


Gauahar Khan: लारा-प्रियंका के ब्यूटी पेजेंट दिनों में पैपराजी थीं गौहर, अभिनेत्री ने पुराने दिनों को किया याद

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूभाई लातिवाला का शानदार काम

निर्माता के रूप में बाबूभाई की फिल्म 'वीरगति' में सलमान खान के साथ पूजा डडवाल और फरीदा जलाल नजर आए थे। वहीं, लेखक के रूप में 'तिरछी टोपीवाले' में चंकी पांडे, मोनिका बेदी, इंदर कुमार, आलोक नाथ और कादर खान जैसे सितारों ने मुख्य भूमिका निभाई थी।


Akshay Kumar: 'ओएमजी' में काम करने से झिझक रहे थे अक्षय कुमार, निर्देशक उमेश शुक्ला ने बताई वजह

सदमे में बाबूभाई लातिवाला का परिवार

एक सूत्र ने बताया, 'लो-प्रोफाइल व्यक्ति बाबूभाई काफी समय से ऑकलैंड में बस गए थे। हमारा अनुमान है कि वह कुछ दिनों के लिए भारत में थे जब क्रूर भाग्य ने उनकी परीक्षा ली। हमें बताया गया है कि उन्हें दो दिन पहले दिल का दौरा पड़ा था और कल रात उन्होंने अंतिम सांस ली। बाबूभाई का परिवार गहरे दुख में है। उनके प्रति हमारी हार्दिक संवेदना।'

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed