फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana 'Shoot The Piano Player' Shooting Stops By Locals In Pune, Tabu Forced To Leave

'शूट द पियानो प्लेयर' की शूटिंग लोगों ने रोकी, तबू को बीच में छोड़ना पड़ा सेट

Sun, 02 Jul 2017 09:08 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह Updated Sun, 02 Jul 2017 09:08 AM IST
विज्ञापन
Ayushmann Khurrana 'Shoot The Piano Player' Shooting Stops By Locals In Pune, Tabu Forced To Leave
'शूट द पियानो प्लेयर'
डारेक्टर श्रीराम राघवन को अपनी आने वाली फिल्म 'शूट द पियानो प्लेयर' की शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। श्रीराम उस वक्त पुणे में तबू के साथ फिल्म की शूटिंग कर रहे थे लेकिन कुछ स्थानीय लोगों ने आकर शूटिंग रोक दी और तबू को मजबूरन शूट बीच में छोड़ना पड़ा।
विज्ञापन


पुणे मिरर की खबर के अनुसार 'शूट द पियानो प्लेयर' की शूटिंग एक रेलवे अंडरपास पर चल रही थी। फिल्म के क्रू मेंबर्स ने पुलिस की मदद से पूरा रास्ता ब्लॉक कर रखा था जो कि मुंबई-पुणे हाईवे पर जाता था। स्थानीय लोगों के अनुसार शूटिंग के कारण दो घंटे तक जाम लगा रहा। लोगों का ये भी आरोप है कि क्रू ने खड़की कैंट और खड़की अम्यनिशन फैक्टरी से शूटिंग की इजाजत नहीं ली है। हालांकि क्रू का कहना है कि उन्होंने पुणे के पुलिस कमीश्नर से इसकी इजाजत ली है।
विज्ञापन


श्रीराम राघवन की फिल्म में तबू के साथ आयुष्मान खुराना और राधिका आप्टे मुख्य भूमिका में हैं। तब्बू और आयुष्मान दोनों ही अपनी एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं और श्रीराम भी 'बदलापुर' जैसी हिट फिल्म दे चुके हैं ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि क्या ये फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा पाती या नहीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed