फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayushmann Khurrana Reaction on delivering his career best opening with Dream Girl 2

Ayushmann Khurrana: 'ड्रीम गर्ल 2' बनी आयुष्मान के करियर की सबसे बड़ी ओपनर, एक्टर ने फैंस को कहा शुक्रिया

Sat, 26 Aug 2023 02:14 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 26 Aug 2023 02:14 PM IST
सार

आयुष्मान 'ड्रीम गर्ल 2' को मिल रहे प्यार से बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है।

विज्ञापन
Ayushmann Khurrana Reaction on delivering his career best opening with Dream Girl 2
आयुष्मान खुराना - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

विस्तार

आयुष्मान खुराना इन दिनों 'ड्रीम गर्ल 2' को लेकर चर्चा में हैं। 25 अगस्त को रिलीज हुई इस फिल्म ने शानदार ओपनिंग ली। गदर 2 और ओएमजी 2 जैसी फिल्मों के बीच भी आयुष्मान की फिल्म ने पहले दिन करीब 10.69 करोड़ का कारोबार किया। ओपनिंग डे के कलेक्शन के मामले में 'ड्रीम गर्ल 2' ने एक्टर की 'बाला' फिल्म को भी पीछे छोड़ दिया है और उनके करियर की सबसे बड़ी ओपनर साबित हुई है। इस पर हाल ही में आयुष्मान ने प्रतिक्रिया दी है।

विज्ञापन


पोस्ट साझा कहा शुक्रिया
आयुष्मान 'ड्रीम गर्ल 2' को मिल रहे प्यार से बेहद खुश हैं। हाल ही में उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट साझा कर फैंस का शुक्रिया अदा किया है। एक्टर ने फिल्म का पोस्टर शेयर कर लिखा है, 'मुझे मेरी सबसे बड़ी ओपनिंग फिल्म देने के लिए आप सभी का बहुत-बहुत शुक्रिया।' आपको बता दें कि राज शांडिल्य के निर्देशन में बनी इस फिल्म में अनन्या पांडे भी अहम रोल में हैं।
विज्ञापन

Ayushmann Khurrana: आयुष्मान के लिए क्यों लकीर के फकीर का चोला उतारने का वक्त, समझिए इन 10 किरदारों के जरिये
विज्ञापन
विज्ञापन


यूजर्स ने लुटाया प्यार
एक्टर के इस पोस्ट पर यूजर्स खूब कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'आपके शानदार अभिनय से यह संभव हुआ है। अभी इससे बड़ी सफलता आपका इंतजार कर रही हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'आप इसके हकदार हैं। बधाई आपको।' एक यूजर ने लिखा, 'आपकी प्रतिभा ने इस फिल्म को शानदार बना दिया है। आप इससे भी ज्यादा तरक्की करेंगे।'

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Ayushmann Khurrana (@ayushmannk)


Janhvi Kapoor: ' उनके साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं', जान्हवी कपूर ने बताया Jr NTR संग काम करने का अनुभव

बोले- स्पेशल है यह फीलिंग  
बता दें कि यह फिल्म 2019 में आई 'ड्रीम गर्ल' की सीक्वल है। फिल्म को लेकर हो रही तारीफ पर आयुष्मान ने हाल ही में कहा, 'लोग यह फिल्म देखने थिएटर आ रहे हैं और उन्हें फिल्म पसंद आ रही है, यह देखकर बहुत अच्छा महसूस हो रहा है। मुझे अच्छा लग रहा है कि दर्शकों को मेरा काम पसंद आ रहा है, यह फीलिंग हमेशा स्पेशल होती है।'
Dream Girl 2: ‘ड्रीम गर्ल 2’ बनी आयुष्मान की सबसे ज्यादा ओपनिंग लेने वाली फिल्म, बाकी फिल्मों का ऐसा रहा हाल

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed