फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Janhvi Kapoor calls working in Jr NTR-starrer Devara liberating says it a dream comes true

Janhvi Kapoor:' उनके साथ काम करना किसी सपने से कम नहीं', जान्हवी कपूर ने बताया Jr NTR संग काम करने का अनुभव

Sat, 26 Aug 2023 01:14 PM IST
दीक्षा पाठक एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: दीक्षा पाठक Updated Sat, 26 Aug 2023 01:14 PM IST
सार

अभिनेत्री अब जूनियर एनटीआर के साथ अपनी अगली फिल्म ‘देवरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने इसे सुकून भरा बताया है।   

विज्ञापन
Janhvi Kapoor calls working in Jr NTR-starrer Devara liberating says it a dream comes true
जान्हवी कपूर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

जान्हवी कपूर ने हाल ही में, नितेश तिवारी की फिल्म ‘बवाल’ में अपने अभिनय से दर्शकों को प्रभावित किया था। अभिनेत्री अब जूनियर एनटीआर के साथ अपनी अगली फिल्म ‘देवरा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। फिल्म में काम करने के अपने अनुभव के बारे में बात करते हुए अभिनेत्री ने इसे सुकून भरा बताया है।   

विज्ञापन

जान्हवी कपूर ने साझा किया अनुभव
हाल ही में, एक इंटरव्यू में जान्हवी कपूर ने ‘देवरा’ में काम करने के अपने अनुभव को साझा किया और कहा, ‘मैंने फिल्म के लिए तीन दिनों की शूटिंग की है। यह बहुत आरामदायक था। फिल्म की टीम में सभी बहुत प्यारे थे। इस फिल्म की कहानी बेहद अलग थी, जिसे करने के लिए मैं काफी लंबे समय से करने के लिए तैयार थी और मुझे यह बात काफी अच्छी लगी है कि इस फिल्म को करने के लिए मुझे लंबा इंतजार नहीं करना पड़ा है।’

विज्ञापन
विज्ञापन

टीम को बताया बेस्ट
जान्हवी ने इंटरव्यू में आगे कहा, ‘जब मैं सेट पर गई और उन्होंने मुझे ब्रीफ दिया और जब मैंने कैमरे के सामने मस्ती की तो यह ऐसा पल था, जब मुझे लगा कि मैं तो बेफिक्र शूटिंग कर रही हूं। मुझे शायद की कोई दिक्कत हुई होगी, लेकिन अब तक का मेरा अनुभव काफी अच्छा रहा है। सेट पर भाषा की बाधा के बारे में पूछे जाने पर अभिनेत्री ने कहा कि जिन तीन दिनों में उन्होंने काम किया, वह केवल प्रतिक्रिया शॉट्स थे, जिनमें कोई संवाद नहीं था और संवादों के साथ उनके दृश्यों की शूटिंग सितंबर में शुरू होगी।’

विज्ञापन

इस दिन फिल्म होगी रिलीज
बता दें कि ‘देवरा’ से जान्हवी कपूर और सैफ अली खान तेलुगु फिल्मों में डेब्यू कर रहे हैं। सैफ इस फिल्म में खलनायक की भूमिका निभाते नजर आ रहे हैं। कोराटला शिवा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में जूनियर एनटीआर भी हैं और यह 2024 में रिलीज होने वाली है। फैंस को फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed