फिर परदे पर लौटे आयुष्मान, बोले-पूजा को इंतजार है आपका, ट्रेलर देखते ही कहेंगे, वाह! 'ड्रीम गर्ल'
ट्रेलर के रिलीज से पहले आयुष्मान ने ट्वीट कर फिल्म का पोस्टर शेयर किया, जिसमें कैप्शन था-पूजा को इंतजार है आपका।
Tring Tring! 📞
Dekho na... Mera Trailer!
Taiyaar ho jayein milne Pooja urf #DreamGirl se. Trailer out now! https://t.co/CRJ4sKGjpC@NushratBharucha @ektaravikapoor @RuchikaaKapoor @writerraj #AnnuKapoor #AbhishekBanerjee #VijayRaaz— Ayushmann Khurrana (@ayushmannk) August 12, 2019विज्ञापन
इससे पहले आयुष्मान ने शनिवार को अपना एक नया कमर्शियल भी शूट किया जिसके सेट पर मौजूद लोगों ने उनके लिए एक खास केक का इंतजाम किया। केसरिया रंग की टी शर्ट पहने आयुष्मान ने सेट पर केक काटा और सबसे पहला टुकड़ा इस कमर्शियल में साथ काम कर रहीं कृति सैनन को खिलाया।
आयुष्मान खुराना की नई फिल्म ड्रीमगर्ल को निर्देशक राज शांडिल्य ने निर्देशित किया है। इस फिल्म में वह महिलाओं की आवाज में पूरी फिल्म में बात करते दिखाई देंगे। इस कॉमेडी फिल्म में उनके साथ नुसरत भरूचा मुख्य भूमिका में हैं। एकता कपूर के प्रोडक्शन हाउस बालाजी टेलीफिल्म्स के बैनर तले बनी फिल्म ड्रीम गर्ल 13 सितंबर को रिलीज होने जा रही है।