{"_id":"59abb0894f1c1be4278b4e70","slug":"ayushmann-khurana-and-bhumi-starrer-film-shubh-mangal-savdhan-earns-rs-5-56-crore-on-saturday","type":"story","status":"publish","title_hn":"'बादशाहो' को टक्कर दे रही है 'शुभ मंगल सावधान', जानें कितना हुआ कलेक्शन","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'बादशाहो' को टक्कर दे रही है 'शुभ मंगल सावधान', जानें कितना हुआ कलेक्शन
amarujala.com- Presented by :मंजू ममगाईं
Updated Sun, 03 Sep 2017 01:42 PM IST
विज्ञापन
शुभ मंगल सावधान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस शुक्रवार बॉक्स ऑफिस पर रिलीज आयुष्मन खुराना और भूमि पेडनेकर की फिल्म ‘शुभ मंगल सावधान’ को दर्शकों से अच्छा रिस्पांस मिल रहा है। फिल्म ने दूसरे दिन बॉक्स ऑफिस पर 5 करोड़ 56 लाख का कारोबार किया है। कुल मिलाकर ये फिल्म अब तक 8 करोड़ 27 लाख कमा चुकी है।
पढ़ें-शुभ मंगल...देखने जा रहे हैं तो हो जाएं ‘सावधान’! पहले जान लें ये 10 बातें
हालांकि देखा जाए तो अजय की फिल्म 'बादशाहो' के साथ रिलीज होने की वजह से इस फिल्म को कम स्क्रीन्स मिले है। बावजूद इसके फिल्म की स्टोरी और स्टार्स की एक्टिंग की वजह से लोगों ने इस फिल्म को काफी पसंद किया।
विज्ञापन
ट्रेड एक्सपर्ट तरन आदर्श की मानें तो आयुष्मान और भूमि की इस फिल्म ने पहले दिन 2 करोड़ 71 लाख रुपए की कमाई के साथ खाता खोला था। दूसरे दिन ये आंकड़ा बढ़कर 5 करोड़ 56 लाख रुपए हो गया। इसका मतलब फिल्म की रिलीज के दूसरे दिन ही फिल्म ने 3 करोड़ से ज़्यादा की कमाई की है। आयुष्मान और भूमि की ये फिल्म अब तक 8 करोड़ 27 लाख रुपए का बिज़नेस कर चुकी है।
बात करें फिल्म की कहानी की तो भूमि और आयुष्मान की फिल्म 'शुभ मंगल सावधान' कम बजट में बनी फिल्म है। यह फिल्म पुरुषों की सेक्स से जुड़ी समस्याओं को हाईलाइट करती हैं। इतना ही नहीं इसके अलावा ये फिल्म प्री मैरिटल सेक्स से जुडे़ मुद्दों पर भी बात करती है।
फिल्म देखने वालों की मानें तो फिल्म की जान इसके डायलॉग हैं। आयुष्मान खुराना की एक्टिंग को एक बार फिर सराहना मिल रही है। भूमि की मां बनी सीमा भार्गव ने भी साबित कर दिया कि वो एक्टिंग में माहिर हैं।

#ShubhMangalSaavdhan has EXCELLENT Sat... Biz doubles actually... Fri 2.71 cr, Sat 5.56 cr. Total: ₹ 8.27 cr. India biz.
— taran adarsh (@taran_adarsh) September 3, 2017