फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ayush Sharma Upcoming Film Azerbaijan Schedule shooting completed actor posted on Social media

Ayush Sharma: बॉलीवुड में दमदार वापसी की तैयारी में आयुष शर्मा, अजरबैजान शेड्यूल की शूटिंग हुई पूरी

Thu, 16 Mar 2023 02:20 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Thu, 16 Mar 2023 02:20 AM IST
सार

उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ''कड़ाके की  ठंड में हमने किया कड़क शूट। टीम एएस 04 के लिए चीयर्स। अजरबैजान में हमारी शूटिंग खत्म हो चुकी है।'' 

विज्ञापन
Ayush Sharma Upcoming Film Azerbaijan Schedule shooting completed actor posted on Social media
आयुष शर्मा, सुश्री मिश्रा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

लव यात्री से अपना एक्टिंग करियर शुरू करने वाले आयुष शर्मा इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर काफी बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने इस फिल्म के एक शेड्यूल को कंपलीट किया है। इस बात की जानकारी अभिनेता ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से दी है। उन्होंने फिल्म की लीड एक्ट्रेस सुश्री मिश्रा के साथ अपनी एक तस्वीर साझा कर बताया कि उनकी फिल्म का एक शेड्यूल पूरा हो गया है। 
विज्ञापन

यह  भी पढ़ें- Naatu Naatu: दुनियाभर में छाया नाटू-नाटू, टॉम क्रूज ने जमकर तारीफ की तो स्पीलबर्ग की पत्नी ने दो बार देखी RRR
विज्ञापन

अजरबैजान में शूटिंग हुई पूरी
उन्होंने इसके कैप्शन में लिखा, ''कड़ाके की  ठंड में हमने किया कड़क शूट। टीम एएस 04 के लिए चीयर्स। अजरबैजान में हमारी शूटिंग खत्म हो चुकी है।'' बता दें कि आयुष की इस फिल्म का अभी कोई आधिकारिक नाम सामने नहीं आया है। इस फिल्म से सुश्री बॉलीवुड में कदम रखने जा रही हैं। इसका निर्देशन कात्यायन शिवपुरी कर रहे हैं। आयुष के अलावा फिल्म जगपति बाबू जैसे साउथ साउथ स्टार मौजूद हैें। फिल्म का निर्माण केके राधामोहन सत्य साईं आर्ट्स के बैनर तले कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

View this post on Instagram

A post shared by Aayush Sharma (@aaysharma)


यह  भी पढ़ें- Filmy Wrap: जावेद अख्तर पर फिर भड़का PAK और ओटीटी पर धमाल मचाएगी SRK की 'पठान', पढ़ें मनोरंजन जगत की खबरें
इस फिल्म में दिखे थे आयुष
गौरतलब है कि आयुष इससे पहले फिल्म अंतिम में नजर आए थे। इसमें उनके साथ सलमान खान का भी एक्सटेंडेड कैमियो था। फिल्म में आयुष की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी। हालांकि, महेश मांजरेकर के निर्देशन में बनी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकी थी। इस फिल्म घरेलू टिकट खिड़की पर महज 39.06 करोड़ का बिजनेस किया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed