{"_id":"0b25f7d8-bd3a-11e2-a519-d4ae52bc57c2","slug":"aurangzeb-and-i-dont-love-u-release-this-friday","type":"story","status":"publish","title_hn":"'औरंगजेब' के साथ इस शुक्रवार 'आई डोंट लव यू'","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'औरंगजेब' के साथ इस शुक्रवार 'आई डोंट लव यू'
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Wed, 15 May 2013 02:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यह शुक्रवार पूरी तरह से मसाला फिल्मों का है। यश चोपड़ा बैनर में बनी अतुल सब्बरवाल निर्देशित फिल्म 'औरंगजेब' के साथ छोटे बजट की फिल्म आई डोंट लव यू इस शुक्रवार रिलीज होंगी।
विज्ञापन
एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म 'औरंगजेब' में सितारों की पूरी टीम मौजूद है। अर्जुन कपूर की मुख्य भूमिका वाली इस फिल्म में ऋषि कपूर, प्रथ्वीराज, साशा आगा, जैकी श्राफ, अमृता सिंह और दीप्ती नवल भी प्रमुख भूमिका निभा रही हैं।
विज्ञापन
इस फिल्म में अर्जुन कपूर डबल रोल में दिखेंगे। हरियाणा और एनसीएआर के बैकग्राउंड पर बनी इस फिल्म के जरिए अभिनेत्री सलमा आगा की बेटी साशा आगा अपने बॉलीवुड कैरियर की शुरुआत कर रही हैं।
विज्ञापन
रिलीज हो रही दूसरी फिल्म 'आई डोंट लव यू' है। एंटी लव थ्योरी पर आधारित इस फिल्म में नए कलाकार दिखेंगे। अमित कसारिया निर्देशित इस फिल्म में मुख्य किरदार रुसलान मुमताज निभा रहे हैं।
यह फिल्म दो युवाओं के रिलेशनशिप पर आधारित है। नायिका के रूप में फिल्म में चेतना नजर आएंगी। चेतना बॉलीवुड के लिए बिल्कुल नया नाम हैं।