{"_id":"6a93ef7518dce4f0f90e60b0","slug":"atif-aslam-sings-doorie-from-car-sunroof-after-fans-spot-him-during-late-night-drive-2026-08-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"वायरल वीडियो: आतिफ असलम ने चलती कार से फैंस का दिया साथ, यूजर्स को पसंद आया सिंगर का अंदाज; कर रहे ऐसे कमेंट","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
वायरल वीडियो: आतिफ असलम ने चलती कार से फैंस का दिया साथ, यूजर्स को पसंद आया सिंगर का अंदाज; कर रहे ऐसे कमेंट
Sun, 30 Aug 2026 02:24 PM IST
सिराजुद्दीन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Sun, 30 Aug 2026 02:24 PM IST
सार
Atif Aslam Viral Video: आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा में है। फैंस इस पर प्रतिक्रिया दे रहे हैं। जानिए क्या है पूरा मामला?
विज्ञापन
आतिफ असलम
- फोटो : सोशल मीडिया
विस्तार
पाकिस्तानी गायक आतिफ असलम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस वीडियो में गायक को देर रात ड्राइव के दौरान अपने गाने 'दूरी' (Doorie) को फैंस के साथ गाते हुए देखा जा सकता है। इस क्लिप में गायक अपनी कार के सनरूफ से बाहर निकलते हैं और बगल में चल रही गाड़ी में बैठे फैंस के साथ गाना गाते हैं। वीडियो पर फैंस प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
वायरल वीडियो में क्या है?
यह मामला तब पेश आया जब जब फैंस के एक ग्रुप ने देर रात असलम को देखा और अपनी कार से ही उनके 2006 के हिट गाने 'दूरी' को गाना शुरू कर दिया। फैंस के इस अंदाज पर सिंगर ने अपनी गाड़ी के सनरूफ से बाहर झांका और कुछ सेकंड के लिए उनके साथ गाना गाया। गाना गाने के बाद मुस्कुराते हुए वह वापस अपनी गाड़ी के अंदर चले गए।

यूजर्स को पसंद आया गायक का अंदाज
एक इंस्टाग्राम यूजर ने इस वीडियो को शेयर किया है। वीडियो में वह पल कैद है, जब फैंस बगल की कार से गा रहे हैं और असलम उनका साथ देते हैं।
इस क्लिप को सोशल मीडिया पर खूब शेयर किया गया है, जहां कई यूजर्स ने असलम के इस व्यवहार की तारीफ की है और उन्हें विनम्र और जमीन से जुड़ा हुआ बताया है।
यूजर ने किए कमेंट
वीडियो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा 'सोचिए, उस जिंदगी को सच में जीना जिसका मैंने हमेशा सपना देखा है।' एक दूसरे यूजर ने लिखा, 'हमारी बारी होती तो चाहत फतेह अली खान या ढिंचक पूजा जैसा कोई निकल आता।'

- फोटो : इंस्टाग्राम
आतिफ असलम के गाने
आतिफ असलम ने बॉलीवुड के लिए कई बेहतरीन गाने गाए हैं। इनमें 'आदत', 'वो लम्हे' और 'तेरे बिन' जैसे यादगार गाने शामिल हैं। उन्होंने 'पहली नजर में', 'तू जाने ना' और 'दिल दियां गल्लां' जैसे जबरदस्त हिट गानों के साथ हिंदी सिनेमा के म्यूजिक में अपनी मजबूत जगह बनाई थी।
पाकिस्तानी कलाकारों पर क्यों लगी पाबंदी?

- आपको बता दें कि उरी आतंकी हमले के बाद 2016 में भारत में पाकिस्तानी कलाकारों पर पाबंदियां और कड़ी कर दी गई थीं।
- दोनों देशों के बीच तनाव के बाद, सितंबर 2016 में 'इंडियन मोशन पिक्चर प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन' ने औपचारिक रूप से यह कड़ा कदम उठाया।
- एसोसिएशन के मुताबिक जब तक दोनों देशों के संबंध सामान्य नहीं हो जाते, तब तक पाकिस्तानी कलाकारों को काम पर नहीं रखा जाएगा।
- 2019 में पुलवामा आतंकी हमले के बाद इस रोक को और कड़ा कर दिया गया।
- तब 'ऑल इंडिया सिने वर्कर्स एसोसिएशन' ने भारतीय मनोरंजन जगत में पाकिस्तानी कलाकारों के काम करने पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया।