फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Athiya Shetty trolled on social media for sharing lata mangeshkar photo while sharing Tribute to asha bhosle

Athiya Shetty: आशा भोसले के निधन पर क्यों चर्चा में आईं अथिया शेट्टी? श्रद्धांजलि देते वक्त कर गईं ऐसी गलती

Sun, 12 Apr 2026 06:35 PM IST
Poonam Kandari एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Poonam Kandari Updated Sun, 12 Apr 2026 06:35 PM IST
सार

Athiya Shetty trolled On Asha Bhosle Death : दिवंगत गायिका आशा भोसले को श्रद्धांजलि देते हुए सुनील शेट्टी की बेटी और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी ने एक पोस्ट साझा की। भले ही इसे उन्होंने कुछ देर बात हटा लिया लेकिन इस पोस्ट में की गई उनकी बड़ी गलती को सोशल मीडिया यूजर्स ने पकड़ लिया। आखिर क्या गलती कर बैठी थीं अथिया शेट्टी? यहां जानिए…

विज्ञापन
Athiya Shetty trolled on social media for sharing lata mangeshkar photo while sharing Tribute to asha bhosle
दिवंगत गायिका आशा भोसले और एक्ट्रेस अथिया शेट्टी - फोटो : एक्स (ट्विटर)

विस्तार

 

विज्ञापन

संगीत जगत की दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री गमगीन है। शाहरुख खान से लेकर सोनू निगम तक आशा ताई को श्रद्धांजलि दे चुके हैं। इसी बीच सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने भी आशा भोसले के निधन पर श्रद्धांजलि देते हुए एक फोटो इंस्टाग्राम पर साझा की। लेकिन इस दौरान वह एक बड़ी गलती कर बैठी थीं। इस बात से कई सोशल मीडिया यूजर्स नाराज उनसे नजर हैं। 

श्रद्धांजलि देते वक्त अथिया ने लगाई गलत फोटो
अथिया शेट्टी ने इंस्टाग्राम पर आशा भोसले के निधन पर दुख प्रकट किया, लेकिन तस्वीर गलत लगा दी। अथिया ने गलती से आशा भोसले की जगह पर लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट कर दी। इसके साथ उन्होंने हाथ जोड़ते हुए एक इमोजी भी शेयर किया। हालांकि कुछ ही देर बाद अथिया को अपनी गलती समझ आ गई और उन्होंने यह पोस्ट डिलीट कर दी। तब तक सोशल मीडिया यूजर्स की नजर इस पर पड़ चुकी थी।  

विज्ञापन

यूजर्स ने कमेंट में लिखा- ‘शर्मिंदगी वाली बात’
अथिया की गलती को सोशल मीडिया यूजर्स ने नजरअंदाज नहीं किया, इसके लिए उन्हें खरी-खोटी भी सुनाई। 
एक यूजर ने लिखा, ‘अथिया शेट्टी ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर आशा भोसले की जगह लता मंगेशकर की तस्वीर पोस्ट कर दी। आलोचना का सामना करने के बाद उसे डिलीट कर दिया। बॉलीवुड के माहौल में पले-बढ़े किसी शख्स के लिए यह बेहद शर्मनाक बात है।’
एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘यह सचमुच शर्मनाक है।’
इसी तरह एक यूजर ने कमेंट किया, ‘अथिया शेट्टी ने गलती से लता जी की फोटो पोस्ट की और अब डिलीट करके दूसरी इंस्टाग्राम स्टोरी भी नहीं लगाई।’  
इसी तरह एक यूजर ने लिखा, ‘सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी का ऐसे मौके पर आशा भोसले के बजाय लता मंगेशकर की तस्वीर को शेयर करना, सच में बहुत ही लापरवाही भरा और नजरअंदाज ना किया जा सकने वाला काम है। इससे बुनियादी जानकारी की कमी साफ झलकती है।’ 

 
 
 

अथिया ने दोबारा शेयर की श्रद्धांजलि वाली पोस्ट 
सोशल मीडिया यूजर्स की नाराजगी के बाद अथिया शेट्टी ने दूसरी पोस्ट साझा की। इसमें आशा भोसले की तस्वीर के साथ ही श्रद्धांजलि दी है। इस तरह अथिया शेट्टी ने अपनी गलती सुधार ली है। 



कल होगा आशा भोसले का अंतिम संस्कार 

रविवार को दिग्गज गायिका आशा भोसले का निधन हुआ। मल्टी ऑर्गन फेलियर के चलते उनकी मृत्यु हुई। आशा भोसले के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर बॉलीवुड जगत की कई हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। संगीत जगत में दिए गए उनके योगदान को याद किया है। सोमवार को आशा भोसले के पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार होगा। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed