फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Ashish Chanchlani completed 20 million subscribers on youtube shares his feeling

इस यूट्यूबर ने भी जुटाए दो करोड़ सब्सक्राइबर्स, मुंबई से लेकर हॉलीवुड सिनेमा तक मचाई धूम

Tue, 18 Aug 2020 12:35 AM IST
Mishra Mishra अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: Mishra Mishra Updated Tue, 18 Aug 2020 12:35 AM IST
विज्ञापन
Ashish Chanchlani completed 20 million subscribers on youtube shares his feeling
आशीष चंचलानी - फोटो : Social Media

देश के जाने माने यूट्यूबर आशीष चंचलानी यूट्यूब पर अपने दो करोड़ सब्सक्राइबर होने की खुशी मना रहे हैं। यह खुशी उनके लिए इसलिए बहुत बड़ी है क्योंकि देश में वह तीसरे यूट्यूबर हैं जिसने दो करोड़ सब्सक्राइबर का आंकड़ा छुआ है। आशीष से पहले रोस्टर कैरीमिनाटी और कॉमेडियन अमित भड़ाना ये कीर्तिमान स्थापित कर चुके हैं। आशीष का यूट्यूब पर 'आशीष चंचलानी वाइंस' नाम से चैनल है जिसपर वह ज्यादातर कॉमेडी और कभी कभी प्रेरणादायक वीडियोज बनाकर साझा करते हैं। वह मार्वेल सिने यूनिवर्स की फिल्मों और अभिनेता अक्षय कुमार के बहुत बड़े प्रशंसक हैं और उनके साथ वीडियो भी बना चुके हैं।

विज्ञापन


आशीष ने अपने चैनल की शुरुआत वर्ष 2014 में एक वीडियो 'तू मेरे बाप को जानता नहीं है' से की थी। यह वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ। उसके बाद आशीष लोगों को पसंद आने लगे थे। तभी से उनके यूट्यूब चैनल के सब्सक्राइबर बढ़ना शुरू हुए और अब बढ़ते बढ़ते हैं उनकी संख्या दो करोड़ हो चुकी है। आशीष एक अच्छे कलाकार हैं जो एक वेब सीरीज 'क्लास ऑफ 2017' में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा पिछले साल रिलीज हुई हॉलीवुड की फिल्म 'मेन इन ब्लैक- इंटरनेशनल' में भी उनकी एक हल्की सी झलक दिखाई दी थी।
विज्ञापन


दो करोड़ सब्सक्राइबर जुटाने के बाद आशीष अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहते हैं, 'यह मेरे लिए सबसे बड़ा और भावुक क्षण है। मैंने अपनी इस यात्रा की शुरुआत 'अब जाने दे आशु' से की थी। लेकिन, अब मैं 'अब जाने नहीं देगा आशु' तक पहुंच गया हूं। और यह सब मेरे प्रशंसकों की वजह से ही संभव हो सका है। मैं और मेरी पूरी टीम इस समय खुशी के मारे पागल हो गए हैं। मैं व्यक्तिगत तौर पर यह महसूस कर रहा हूं कि यह छह साल मैंने अपने प्रशंसकों के साथ ही बड़े होते हुए गुजारे हैं। जो आज हम हैं, वह हमें हमारे प्रशंसकों ने ही बनाया है। उनके लिए सिर्फ धन्यवाद कहना काफी नहीं होगा। मुझे आशा है कि आगे भी वह हमें इसी तरह अपना समर्थन और प्यार देते रहेंगे।'
विज्ञापन
विज्ञापन


आमिर खान के पुराने बयान पर कंगना रनौत ने घेरा, बोलीं- ये तो कट्टरपंथी है

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed