फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Arnold Schwarzenegger Admits Extreme Rivalry With Sylvester Stallone says We Tried to Derail Each Other career

Arnold Schwarzenegger: एक-दूसरे को पीछे धकेलने में जुटे थे सिल्वेस्टर स्टेलोन-अर्नोल्ड, बेकाबू हो गए थे हालात

Sat, 28 Oct 2023 11:47 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 28 Oct 2023 11:47 AM IST
सार

हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और सिल्वेस्टर स्टेलोन 80 के दशक में एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। मुकाबला इतना कड़ा था कि दोनों एक-दूसरे को करियर में पीछे धकेलने में जुटे थे। मामला नियंत्रण से बाहर हो गया था।

विज्ञापन
Arnold Schwarzenegger Admits Extreme Rivalry With Sylvester Stallone says We Tried to Derail Each Other career
अर्नोल्ड श्वार्जनेगर-सिल्वेस्टर स्टेलोन - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्मी दुनिया में एक ही वक्त में उभरे दो सितारों के बीच अक्सर तुलना होती है। कई बार दोनों के बीच आपसी मुकाबला भी इतना तगड़ा हो जाता है कि एक-दूसरे को पीछे छोड़ने की तरकीबें सोचने लगते हैं। बॉलीवुड ही नहीं, हॉलीवुड में भी ऐसी कहानी है। हाल ही में मशहूर हॉलीवुड अभिनेता अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने यह स्वीकार किया है कि 80 और 90 के दशक में वह सिल्वेस्टर स्टेलोन को अपना कड़ा प्रतिद्वंदी मानते थे। करियर के मोर्चे पर दोनों एक-दूसरे को 'दुश्मन' समझ बैठे थे और पीछे धकेलने में कसर नहीं छोड़ रहे थे। 

विज्ञापन


अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने कुबूल किया सच
अर्नोल्ड श्वार्जनेगर और सिल्वेस्टर स्टेलोन 80 के दशक में एक-दूसरे के प्रतिद्वंदी रहे हैं। मुकाबला इतना कड़ा था कि दोनों एक-दूसरे को करियर में पीछे धकेलने में जुटे थे। मामला नियंत्रण से बाहर हो गया था। हाल ही में अर्नोल्ड श्वार्जनेगर ने 'द ग्राहम नॉर्टन शो' के नए एपिसोड में यह खुलासा किया और सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ अपनी प्रतिद्वंदता स्वीकार की। उन्होंने कहा कि 1980 और 90 के दशक के दौरान सिल्वेस्टर स्टेलोन के साथ उनका कंपटीशन 'आउट ऑफ कंट्रोल' हो चला था।
विज्ञापन


एक्स्ट्रीम पर पहुंच गया था मुकाबला
बता दें कि दोनों ही कलाकार लगभग एक ही समय पर एक्शन फिल्मों के आइकन के रूप में उभरे। श्वार्जनेगर की फिल्म 'द टर्मिनेटर' रिलीज हुई, तभी स्टैलोन की 'रैम्बो' ने दस्तक दी। श्वार्जनेगर ने आगे कहा, 'हम फिल्मी दुनिया में प्रतिद्वंद्वी थे, लेकिन हम इस प्रतिस्पर्धा को चरम पर ले गए। हालात ऐसे हो गए थे कि हमारी बॉडी ही सबसे बेस्ट होनी थी, हमें अपनी फिल्मों में ज्यादा से ज्यादा लोगों को मारना था, हमारे पास बड़ी बंदूकें थीं। सारी चीजें बेकाबू हो गई थीं। हम एक-दूसरे के करियर को पटरी से उतारने की कोशिश में जुट गए'।
विज्ञापन
विज्ञापन


खत्म हुई दुश्मनी, अब हैं जिगरी यार
श्वार्जनेगर ने आगे बताया कि आज वह और सिल्वेस्टर स्टेलोन अच्छे दोस्त हैं। उन्होंने कहा, 'बाद में हम शानदार दोस्त बन गए। हमने साथ में आगे बढ़ना शुरू किया। वह एक अच्छे इंसान हैं। अब हमारी दोस्ती इतनी पक्की है कि कोई अलग नहीं कर सकता'। बता दें कि इससे पहले स्टैलोन ने भी बीते वर्ष नवंबर में फोर्ब्स के सामने यह स्वीकार किया था कि दोनों अभिनेता दो दशकों से अधिक समय तक एक-दूसरे को नापसंद करते रहे थे, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर दोनों की एक्शन फिल्मों के बीच कड़ा मुकाबला रहता था। हालांकि, श्वार्जनेगर की नेटफ्लिक्स डॉक्यूमेंट्री 'अर्नोल्ड' में अभिनेता सिल्वेस्टर स्टेलोन ने उनकी तारीफ करते हुए कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं कि श्वार्जनेगर ज्यादा आदर्श एक्शन हीरो रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed