फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   arjun kapoor, priyanka chopra, ranveer singh

स्टेज पर आपस में ही भिड़ गए गुंडे के सितारे!

Thu, 09 Jan 2014 08:50 AM IST
अमर उजाला मुंबई
अमर उजाला मुंबई Updated Thu, 09 Jan 2014 08:50 AM IST
विज्ञापन
arjun kapoor, priyanka chopra, ranveer singh

वेलेंटाइन डे के दिन रिलीज हो रही फिल्म गुंडे लीजेंड फिल्मकार यश चोपड़ा को समर्पित की गई है। यूं तो यह फिल्म यशराज बैनर तले ही बनी है, लेकिन इसके निर्देशक अली अब्बास जफर का कहना है कि वे इसे यश चोपड़ा साहब को समर्पित करना चाहते हैं।

विज्ञापन


अली ने इसकी वजह भी बताई। गुंडे के म्यूजिक रिलीज कार्यक्रम में अली ने इस रहस्य का उद्घाटन किया कि यह यश जी द्वारा अप्रूव आखिरी फिल्म है। उन्होंने गुंडे की स्क्रिप्ट देखी थी और इस पर फिल्म बनाने के लिए अपनी सहमति प्रदान की थी।
विज्ञापन


बता दें कि गुंडे में रणवीर सिंह, अर्जुन कपूर और प्रियंका चोपड़ा लीड भूमिका में हैं। यह एक रोमांटिक एक्शन फिल्म है। इसमें 1971 के बाद के दौर की कहानी है, जब कोयला खदानों का बहुत बड़ा महत्व था।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की ज्यादातर शूटिंग कोलकाता और धनबाद में हुई है। बीती शाम जब यशराज स्टूडियो में फिल्म गुंडे का म्यूजिक रिलीज किया गया, तो बड़े ही नाटकीय अंदाज में रणवीर, अर्जुन और प्रियंका ने एंट्री ली।

इन तीनों ने न केवल स्टेज पर फिल्म के कई गीतों पर डांस किया, बल्कि आपस में मजेदार डायलॉगबाजी भी की। जो कहासुनी वाले अंदाज में थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed