{"_id":"bd2bb5a8-aea8-11e2-93d9-d4ae52bc57c2","slug":"arjun-kapoor-is-possessive-about-his-stubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्लीन शेव्ड फोटो खिंचवाना पसंद: अर्जुन कपूर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
क्लीन शेव्ड फोटो खिंचवाना पसंद: अर्जुन कपूर
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
Updated Sat, 27 Apr 2013 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फिल्मी परिवार का होने से कलाकारों को निश्चित रूप से फायदा होता है।
विज्ञापन
वे दूसरे एक्टरों की तरह न जल्दबाजी दिखाते हैं और न ही सक्सेज मिलने पर उनका दिमाग सातवें आसमान में पहुंचता है।
इमेज का उनके लिए काफी महत्व होता है, इसलिए वे अपना हर कदम बहुत सोच समझ कर उठाते हैं।
पिछले दिनों अर्जुन कपूर ने ' औरंगजेब' की शूटिंग के मौके पर फोटो खींचने वालों के साथ इतनी सख्ती बरती कि लोगों के पसीने छूट गए।
दरअसल, अर्जुन अपनी बढ़ी हुई खूंटेदार दाढ़ी के बिना कोई भी फोटो नहीं चाहते थे, लेकिन सेट पर मौजूद लोग उनकी फोटो लेने से बाज नहीं आ रहे थे।
बस फिर क्या था, अर्जुन ने फरमान सुना दिया कि उनका फोटो कोई भी नहीं खींचेगा। उन्हें क्लीन शेव्ड फोटो खिंचवाना कतई पसंद नहीं है।
जानकारों का कहना है कि वे अपने चाचा अनिल कपूर को फॉलो कर रहे हैं। एक दौर था, जब अनिल कपूर की खूंटेदार दाढ़ी की खूब नकल हुआ करती थी।