{"_id":"5b73d4d742c7926bf22b004b","slug":"arjun-kapoor-and-parineeti-chopra-namaste-england-poster-cuts-aksai-chin-out-of-india-map","type":"story","status":"publish","title_hn":"'नमस्ते इंग्लैंड' के पोस्टर में दिखा भारत का गलत नक्शा, यूजर्स ने किया ट्रोल तो जारी किया नया पोस्टर","category":{"title":"Bollywood","title_hn":"बॉलीवुड","slug":"bollywood"}}
'नमस्ते इंग्लैंड' के पोस्टर में दिखा भारत का गलत नक्शा, यूजर्स ने किया ट्रोल तो जारी किया नया पोस्टर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Updated Wed, 15 Aug 2018 12:54 PM IST
विज्ञापन
नमस्ते इंग्लैंड
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आज हमारा देश 72वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है इस मौके पर दो फिल्में रिलीज हुई कई नए पोस्टर जारी किए गए। इन्ही में से एक पोस्टर है परिणीति चोपड़ा और अर्जुन कपूर की फिल्म 'नमस्ते इंग्लैंड' का। हालांकि इस पोस्टर में एक बहुत बड़ी चूक देखी गई।
फिल्म के पोस्टर में भारत का गलत नक्शा दिखा दिया गया। पोस्टर में दिखाए गए भारत के नक्शे में से जम्मू-कश्मीर का अक्साई चिन वाला हिस्सा गायब है। जब यूजर्स ने इस फिल्म का पोस्टर देखा और उनका ध्यान भारत के नक्शे पर गया तो यूजर्स ने ट्रोल करना शुरू कर दिया। हालांकि मेकर्स ने अपनी गलती पर संज्ञान लेते हुए फिल्म का पहला पोस्टर डिलीट कर नया और सही पोस्टर जारी किया।
पोस्टर में अर्जुन कपूर और परिणीति चोपड़ा दिखाई दे रहे हैं। जिसमें अर्जुन ने इंग्लैंड के झंडे 'यूनियन जैक' के डिजाइन वाली टीशर्ट पहनी हुई है और परिणीति चोपड़ा की तरफ देख रहे हैं।
विज्ञापन
बता दें भारतीय कानून के मुताबिक, भारत का गलत नक्शा बनाना या दिखाना नैशनल मैप पॉलिसी (2005) का उल्लंघन है। इसके अलावा यह क्रिमिनल लॉ अमेंडमेंट एक्ट 1961 के तहत दंडनीय अपराध है। अक्साई चिन पर भारत और चीन के बीच विवाद है और 1962 की लड़ाई के बाद से ही इस इलाके पर चीन का अवैध कब्जा है।
बता दें 'नमस्ते इंग्लैंड', नमस्ते लंदन फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रही है, जिसमें अक्षय कुमार और कटरीना कैफ़ ने लीड रोल्स निभाये थे। नमस्ते इंग्लैंड के अलावा भी दोनों यशराज बैनर की 'संदीप और पिंकी फरार' में साथ काम कर रहे हैं, जिसे दिबाकर बैनर्जी निर्देशित कर रहे हैं। 'नमस्ते इंग्लैंड' इसी साल दशहरे पर रिलीज होने वाली है।
बता दें अर्जुन और परिणीति ने 2012 में आयी 'इश्कज़ादे' में साथ में काम किया था। इस फिल्म से अर्जुन ने डेब्यू किया था, जबकि परिणीति के करियर की दूसरी फिल्म थी। इस फिल्म को लोगों से खूब सराहना भी मिली थी।

This Dussehra, love will have no boundaries! #NamasteEnglandPoster@NamasteEngFilm @ParineetiChopra @RelianceEnt @PenMovies #VipulAmrutlalShah @jayantilalgada @sonymusicindia #BlockbusterMovieEntertainers pic.twitter.com/go4ELPX1CL
— Arjun Kapoor (@arjunk26) August 15, 2018