फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   AR Rahman will create music for Ramayana says man in 2014 reveals musician

रामायण: 12 साल पहले एआर रहमान को लेकर हुई थी भविष्यवाणी, संगीतकार ने सुनाया किस्सा; सबके सामने पढ़ा ईमेल

Thu, 22 Oct 2026 01:58 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Thu, 22 Oct 2026 01:58 PM IST
सार

  • अपकमिंग फिल्म 'रामायण' से संगीतकार एआर रहमान जुड़े हैं। 
  • उन्होंने फिल्म से अपने जुड़ाव के बारे में बात की है। 
  • संगीतकार ने एक व्यक्ति के 2014 के सपने के बारे में बताया है।

विज्ञापन
AR Rahman will create music for Ramayana says man in 2014 reveals musician
रणबीर कपूर, एआर रहमान - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

फिल्म 'रामायण' रिलीज से पहले काफी चर्चा में हैं। इस बीच दिग्गज संगीतकार एआर रहमान का 'रामायण' से  खास जुड़ाव सामने आया है। हाल ही में चेन्नई में फिल्म के एल्बम लॉन्च इवेंट के दौरान, संगीतकार ने बताया कि एक दशक से भी पहले उन्हें एक व्यक्ति का ईमेल मिला था। उस व्यक्ति ने दावा किया था कि उसने सपने में देखा है कि रहमान इस महाकाव्य के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं। 
विज्ञापन
Trending Videos

रहमान ने सुनाया दिलचस्प किस्सा
इस घटना को याद करते हुए एआर रहमान ने दर्शकों को बताया कि 2014 में सतीश नाम के एक व्यक्ति ने उनसे संपर्क किया था और अपने सपने के बारे में बताया था। संदेश पढ़कर सुनाने से पहले उन्होंने कहा, 'मैं आपके साथ कुछ साझा करना चाहता हूं। 2014 में, सतीश नाम के एक व्यक्ति ने कहा था कि मैं 'रामायण' के लिए संगीत तैयार करूंगा।'

ईमेल में क्या था?
संगीतकार ने कहा ईमेल में लिखा था, 'आप मुझे सुबह-सुबह सपने में दिखाई दिए। मुझे यकीन है कि यह सच होगा। आप पूरे भारत और दुनिया भर में संगीत कार्यक्रम कर रहे हैं, जिनमें आप महान महाकाव्य 'रामायण' को प्रस्तुत कर रहे हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन

AR Rahman will create music for Ramayana says man in 2014 reveals musician
संगीतकार ए.आर. रहमान - फोटो : एक्स (ट्विटर)
रहमान को लेकर क्या बोले यश?
इस कार्यक्रम में यश भी मौजूद थे, जो फिल्म में रावण का किरदार निभा रहे हैं। अभिनेता ने रहमान के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया और बताया कि कैसे उनके संगीत ने उन्हें तमिल भाषा से जुड़ने में मदद की। यश ने कहा, 'हम सभी एआर रहमान सर के बहुत बड़े फैन हैं। मैंने उनके गानों की वजह से ही तमिल सीखी। मैं 'जेंटलमैन' फिल्म के गानों पर डांस किया करता था। तमिल इंडस्ट्री में आपका योगदान बहुत बड़ा है। अगर मैं तमिल गानों को हिंदी में सुनता हूं, तो मुझे लगता है कि कुछ कमी है। मुझे खुशी है कि आप 'रामायण' के लिए संगीत तैयार कर रहे हैं और मुझे उस पर अभिनय करने का मौका मिल रहा है।'

टाइगर फायरिंग केस: होटल के कमरे में दागी गोलियां, जानें अभिनेता पर हमले से पहले आरोपियों ने कैसे की थी तैयारी

किसके साथ काम कर रहे रहमान?
रहमान अब 'रामायण' का हिस्सा हैं। वाल्मीकि के महाकाव्य पर आधारित यह फिल्म दो भागों में बनने वाली एक लाइव-एक्शन फिल्म है। रहमान ऑस्कर विजेता संगीतकार हंस जिमर के साथ मिलकर इसका संगीत तैयार कर रहे हैं, जो हॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में अपने काम के लिए जाने जाते हैं।
विज्ञापन

AR Rahman will create music for Ramayana says man in 2014 reveals musician
रामायण टीजर - फोटो : Youtube- World Of Ramayana
कब रिलीज होगी 'रामायण'?
  • नितेश तिवारी के निर्देशन में बन रही फिल्म 5 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
  • इसे प्राइम फोकस स्टूडियोज, DNEG और यश के 'मॉन्स्टर माइंड क्रिएशंस' की तरफ से प्रोड्यूस किया जा रहा है।
  • फिल्म की कास्ट में भगवान राम के रूप में रणबीर कपूर, सीता के रूप में साई पल्लवी, रावण के रूप में यश शामिल हैं।
  • यह फिल्म दो भागो में रिलीज होगी। इसका अगला भाग दिवाली 2027 पर आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed