विवादों में सनी देओल की फिल्म: इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने अश्विनी वैष्णव को लिखा पत्र, समीक्षा करने की मांग की
- सनी देओल की अगली फिल्म 'सूर्या' का हाल ही में टीजर रिलीज किया गया था।
- लेकिन फिल्म के टीजर पर इंडियन मेडिकल एसोसिएशन ने सवाल खड़े किए हैं।
- जानिए क्या है पूरा मामला।
विस्तार
क्या है एसोसिएशन की मांग?
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर फिल्म ‘सूर्या– अंत से आरंभ तक’ की तत्काल समीक्षा करने की मांग की है। एसोसिएशन ने फिल्म में चिकित्सा पेशे को दिखाने के तरीके और स्वास्थ्यकर्मियों के खिलाफ हिंसा के चित्रण पर गंभीर चिंता जताई है।
IMA का कहना है कि फिल्म में स्वास्थ्य क्षेत्र में भ्रष्टाचार को सामान्य रूप से दिखाने और डॉक्टरों के खिलाफ हिंसा को पेश करने से जनता के बीच गलत संदेश जा सकता है। इससे डॉक्टरों की छवि खराब होने के साथ-साथ स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा और डॉक्टरों पर जनता के भरोसे पर भी असर पड़ सकता है।
एसोसिएशन ने फिल्म की निष्पक्ष समीक्षा करने, फिल्म निर्माताओं से जरूरी सुधारात्मक कदम उठाने और जरूरत पड़ने पर कानून के तहत फिल्म पर प्रतिबंध लगाने या अन्य उचित कार्रवाई करने पर विचार करने की मांग की है।
The Indian Medical Association (IMA) has written to Ashwini Vaishnaw, Minister for Information and Broadcasting, seeking an urgent review of the film “Suryaa– Ant Se Aarambh Tak” over its portrayal of the medical profession and violence against healthcare workers. https://t.co/07UVzHE3Cf
— ANI (@ANI) October 22, 2026
फिल्म ‘सूर्या’ के टीजर में सनी देओल ने एक ऐसे व्यक्ति के किरदार को निभाया है जो अतीत के घाव लिए घूम रहा है। वहीं उसका सामना मेडिकल प्रोफेशन से जुड़ी धांधली से होता है। इस सबके बाद सूर्या सच की खोज में निकल जाता है। उसके प्रयास से एक अवैध प्रणाली का पता चलता है, जिससे लोग लंबे समय से अंजान हैं।
देखें टीजर-
कब रिलीज होने वाली है फिल्म?
- फिल्म का निर्देशन एम. पद्मकुमार ने किया है।
- फिल्म की कास्ट में सनी देओल के अलावा रवि किशन, प्रज्ञा जयसवाल, तनुश्री चक्रवर्ती, मनीष वाधवा, टीनू आनंद भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे।
- इसके साथ ही वीरती वाघानी, जिशु सेनगुप्ता, खालिद सिद्दीकी, अनूप त्रिवेदी और रोहित तिवारी भी फिल्म में नजर आएंगे।
- फिल्म 20 नवंबर को रिलीज होने वाली है।
ये भी पढ़ें- कॉफी विद करण: 'चलते-फिरते रेड फ्लैग' किस वजह से हुई विजय की जमकर ट्रोलिंग? रश्मिका की इस बात पर भड़के यूजर्स